जेल में अतीक अहमद के आतंक से परेशान प्रशासन ने लिया फैसला, बरेली जेल भेजने का आदेश
Lucknow news, लखनऊ। देवरिया जेल में बंद कुख्यात अतीक अहमद की बढ़ती मनमानी को देखते हुए प्रशासन ने कड़ा फैसला लिया है। प्रशासन ने अतीक अहमद की जेल बदलने का आदेश दे दिया है। अब अतीक अहमद को बरेली जेल में भेजा जाएगा। देवरिया जिला जेल में बंद कैदी बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद द्वारा कारोबारी को अगवा कराकर पीटने के मामले में अब पुलिस प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए डिप्टी जेलर समेत चार जेल कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया। साथ ही देवरिया जेल के अधीक्षक दिलीप पांडेय और जेलर मुकेश कटियार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के साथ ही दूसरी जेल में तबादले के लिए शासन को प्रस्ताव भेज दिया है।

बता दें कि अपर महानिरीक्षक जेल डॉ. शरद ने ये कार्रवाई गोरखपुर जेल के वरिष्ठ अधीक्षक धनीराम की जांच रिपोर्ट पर की है। डॉ. शरद ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर मुलाकात प्रभारी डिप्टी जेलर देवकांत यादव, हेड वार्डर मुन्ना पांडे और वार्डर राकेश कुमार शर्मा और रामआसरे को प्रकरण का दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलबिंत कर दिया गया था। देवरिया जेल में बंद बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद ने लखनऊ से जमीन कारोबारी को अगवा कराकर देवरिया ले जाकर जेल के भीतर पीटा था। कारोबारी मोहित ने कृष्णनगर में अतीक के खिलाफ 29 दिसंबर को एफआईआर दर्ज कराई थी।
उत्तर प्रदेश की देवरिया जेल में बंद पूर्व सांसद अतीक अहमद के इशारे पर उसके गुर्गों ने आलमबाग के रियल एस्टेट कारोबारी मोहित जायसवाल को 26 दिसंबर को उनकी गाड़ी समेत घर से अगवा कर लिया। देवरिया जेल में मोहित को ले जाकर बैरक में पीटा और कनपटी पर पिस्तौल सटाकर उनकी पांच कंपनियों का मालिकाना हक दो युवकों के नाम ट्रांसफर करवा लिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया और गाड़ी भी छीन ली।
कारोबारी शुक्रवार रात कृष्णानगर कोतवाली पहुंचा व अतीक अहमद, उनके बेटे उमर समेत 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने दो आरोपितों को गोमतीनगर से गिरफ्तार किया है। उमर व अन्य आरोपित फरार हैं। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि पूर्व सांसद अतीक, उसके बेटे व अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। दो आरोपितों को पकड़ लिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है। मामले की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।
ये भी पढ़ें- पति बना हैवान, बच्चों को कमरे में किया बंद फिर पत्नी को पीट-पीटकर किया मरणासन्न
-
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया? -
RR vs RCB: टॉस के बाद फिर से बारिश, कब शुरू होगा राजस्थान-आरसीबी मैच, नया टाइम हुआ निर्धारित -
Aamir Khan: इतनी मोहब्बत थी तो रीना को छोड़ा क्यों? आमिर के शराब पीने वाली बात पर क्यों भड़के लोग?












Click it and Unblock the Notifications