यूपी में भाजपा को झटका, अशोक चंदेल से छिन सकता है विधायक पद, जानिए मामला

Lucknow News, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में हमीरपुर सीट पर भाजपा को झटका लग सकता है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल वेंकटेश्वर लू ने हमीरपुर से भाजपा विधायक अशोक सिंह चंदेल की विधायकी समाप्त करने के लिए विधानसभा प्रमुख सचिव और प्रमुख सचिव गृह को पत्र लिखा है। जिसके बाद माना जा रहा है कि भाजपा विधायक अशोक सिंह चंदेल की विधायकी समाप्त हो सकती है।

Ashok Singh Chandel may loose his position as MLA

मीडिया खबरों के अनुसार, सामूहिक हत्याकांड के दोषी बीजेपी विधायक अशोक चंदेल ने 14 मई को जिला एवं सत्र न्यायालय में समर्पण कर दिया। इस दौरान मामले के अन्य दोषियों रघुवीर सिंह, नसीम और भान सिंह ने भी समर्पण कर दिया। सभी दोषियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। कोर्ट में सरेंडर करते वक्त उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक थे। सरेंडर करने के दौरान विधायक के समर्थकों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। इस मामले में 400 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

क्या था मामला?
22 साल पहले 26 जनवरी 1997 को राजीव शुक्ला के दो भाइयों व एक भतीजे सहित पांच लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में 19 अप्रैल को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अशोक सिंह चंदेल सहित 9 लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। स्थानीय अदालत ने 8 लोगों के खिलाफ हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। साथ ही कोर्ट ने पुलिस को 13 मई तक न्यायालय में पेश करने का आदेश भी दिया था। इसके बाद से पुलिस इन सभी दोषियों को गिरफ्तार करने के लए तलाशी कर रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+