UP election 2022: कन्नौज से चुनाव लड़ेंगे पूर्व IPS असीम अरुण, BJP ने दिया टिकट

लखनऊ, 21 जनवरी: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। कन्नौज सीट पर भाजपा ने कानपुर के पूर्व पुलिस कमिश्नर असीम अरुण पर भरोसा जताया है। असीम अरुण ने कानपुर के पुलिस कमिश्नर पद से वीआरएस लिया था। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट पर जानकारी देते हुए लिखा था, "प्रिय मित्रों, आपको यह अवगत कराना चाहता हूं कि मैने वीआरएस के लिए आवेदन किया है, क्योंकि अब राष्ट्र और समाज की सेवा की सेवा एक नए रूप में करना चाहता हूं। मैं बहुत गौरवान्वित अनुभव कर रहा हूं कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुझे भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता के योग्य समझा।"

aseem arun Ex IPS Officer to contest from kannauj UP election 2022

कौन हैं IPS असीम अरुण ?

एडीसी रैंक के अधिकारी असीम अरुण को सबसे पहले स्वाट बनाने का भी श्रेय जाता है। वो 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। पिछले साल मार्च में उन्होंने कानपुर पुलिस कमिश्नर की जिम्मेदारी संभाली ली। इससे पहले असीम अरुण ATS चीफ के पद पर नियुक्त थे। यूपी पुलिस के 'सिंघम' अधिकारियो में उनकी गिनती होती है। उनका जन्म तीन अक्टूबर 1970 को बदायूं में हुआ। असीम अरुण के पिता भी आईपीएस अधिकारी थे। उन्होंने प्रदेश के डीजीपी का पद भी संभाला था।

सपा का गढ़ माना जाता है कन्नौज सीट

कन्नौज सदर विधानसभा सीट को समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है। 2017 विधानसभा चुनाव में मोदी लहर के बावजूद भाजपा को यहां से हार का मुंह देखना पड़ा था। समाजवादी पार्टी यहां से 2002, 2007, 2012 और 2017 में लगातार चौथी बार विजेता बनकर उभरी है। समाजवादी पार्टी के अनिल कुमार दोहरे 3 बार के विधायक हैं। ऐसे में मुकाबला काफी दिलचस्प माना जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+