यूपी की सियासत में ओवैसी का नया पैंतरा अंबेडर का नेहरू से बड़ा नेता बताया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अकबरुद्दीन ओवैसी ने ताकत झोंकनी शुरु कर दी है। ओवैसी ने दलितों के वोट बैंक में सेंध लगाने के लिए डॉ अंबेडकर को नेहरू से बड़ा नेता करार दिया है।

asaduddin owaisi

एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि डॉ अंबेडकर की वजह से देश सेक्युलर है। ओवैसी ने प्रदेश में मुसलमानों की दयनीय स्थिति का ठीकरा समाजवादी पार्टी के सिर फोड़ा है।

ओवैसी ने कहा कि प्रदेश में मुसलमानों की आबादी 18 फीसदी है लेकिन यहां मुसलमान दलितों से भी दयनीय जीवन जीने के लिए मजबूर हैं। गरीबी और भुखमरी की वजह से मुसलमानों के बच्चें मर रहे हैं।

सरकारी नौकरियों में भेदभाव का आरोप लगाते हुए ओवैसी ने कहा कि सरकारी नौकरियों में मुसलमानों की भागीदारी तीन फीसदी भी नहीं है। ओवैसी ने ये बयान सोहावल के आरडी इंटर कॉलेज में एक जनसभा के दौरान कही।

ओवैसी ने मुसलमानों से आह्वाहन करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि डॉ अंबेडकर की सोच को मजूबत करते हुए दलित और मुसलमानों को एकजुट होने की जरूरत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+