यूपी चुनाव 2022 : 100 सीटों पर अपना उम्मीदवार खड़ा करेगी AIMIM, ओवैसी बोले- हम 'भागीदारी संकल्प मोर्चा' के साथ

लखनऊ, 27 जून: बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) अध्यक्ष मायावती की ओर से बीएसपी और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम में गठबंधन की खबरों को खारिज करने के बाद असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान सामने आया है। ओवैसी ने साफ कर दिया है कि वह 'भागीदारी संकल्प मोर्चा' के साथ हैं। इसके अलावा और किसी पार्टी से चुनाव या गठबंधन के सिलसिले में कोई बात नहीं हुई है।

Recommended Video

    Uttar Pradesh में 100 Seats पर लड़ेगी AIMIM, Owaisi इस पार्टी से करेंगे गठबंधन | वनइंडिया हिंदी
    asaduddin owaisi announced AIMIM will contest 100 seats in up election 2022

    100 सीटों पर अपना उम्मीदवार खड़ा करेगी AIMIM

    असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को ट्वीट कर तीन बातें कहीं। ओवैसी ने ऐलान किया कि एआईएमआईएम 100 सीटों पर अपना उम्मीदवार खड़ा करेगी। इसके लिए पार्टी ने उम्मीदवारों को चुनने का प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही उम्मीदवार आवेदन पत्र भी जारी कर दिया है।

    ओवैसी ने ट्ववीट में लिखा, उ.प्र. चुनाव को लेकर मैं कुछ बातें आपके सामने रख देना चाहता हूँ।

    1) हमने फैसला लिया है कि हम 100 सीटों पर अपना उम्मीदवार खड़ा करेंगे, पार्टी ने उम्मीदवारों को चुनने का प्रक्रिया शुरू कर दी है और हमने उम्मीदवार आवेदन पत्र भी जारी कर दिया है।1/2

    2) हम @oprajbhar साहब 'भागीदारी संकल्प मोर्चा' के साथ हैं।

    3) हमारी और किसी पार्टी से चुनाव या गठबंधन के सिलसिले में कोई बात नहीं हुई है।

    मायावती ने गठबंधन की खबरों का किया था खंडन

    इससे पहले खबर आई थी कि मायावती की पार्टी बीएसपी और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम में गठबंधन हो सकता है। इन खबरों का यूपी की पूर्व सीएम व बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने खंडन कर दिया है। मायावती ने ट्वीट करते हुए कहा, 'एक न्यूज़ चैनल में कल से यह खबर प्रसारित की जा रही है कि यूपी में आगामी विधानसभा आम चुनाव ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम व बीएसपी मिलकर लड़ेगी। यह खबर पूर्णत: गलत, भ्रमक व तथ्यहीन है। इसमें खबर में रत्तीभर भी सच्चाई नहीं है तथा बीएसपी इसका जोरदार खंडन करती है।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+