CM योगी से मुलाकात कर घिरे रामगोपाल यादव, शिवपाल के बाद अब बहू अपर्णा यादव ने साधा निशाना, जानिए क्या कहा ?
लखनऊ, 04 अगस्त: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात को सियासत गरमा गई है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के बाद अब मुलायम की बहू और बीजेपी नेता अपर्णा यादव ने निशाना साधा है। रामगोपाल की सीएम योगी से मांग को लेकर अपर्णा ने कहा कि यूपी में कानून का राज है और न्याय व्यवस्था सभी के लिए बराबर है। बता दें, रामगोपाल यादव रामेश्वर सिंह यादव और उनके परिवार पर की जा रही कार्रवाई रोकने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले थे। समाजवादी पार्टी ने कहा था कि प्रो. ने सीएम ने समाजवादी पार्टी और मुस्लिमों पर हो रहे अत्याचार को लेकर मिले थे।

अपर्णा ने कहा- मुख्यमंत्री प्रदेश के मुखिया हैं, उनसे कोई भी मुलाकात कर सकता है
अपर्णा यादव ने बुधवार को कहा कि प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के कारण ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बुलडोजर बाबा के नाम से जाना जाने लगा है। उनके बुलडोजर मॉडल की तारीफ देश-दुनिया में हो रही है। मुख्यमंत्री से कोई भी मुलाकात कर सकता है। वह प्रदेश के मुखिया हैं। सपा सांसद रामगोपाल यादव के पत्र का जिक्र करते हुए अपर्णा यादव ने कहा, 'इसमें केवल दो लोगों का नाम शामिल किया गया। सपा की ओर से जिस प्रकार से सरकार पर अल्पसंख्यकों के खिलाफ कार्रवाई का आरोप लगाया जा रहा था, उनके मौलिक अधिकारों के हनन बात हो रही है। यह सरासर गलत है।'
अपर्णा ने कहा - सच अब सामने आ गया है...
अपर्णा यादव ने कहा कि दुनिया भर में एक अलग माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है। उसका सच अब सामने आ गया है। बता दें, प्रो. रामगोपाल यादव ने मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात कर एटा के अलीगंज से पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव और उनके परिवार के खिलाफ लगातार हो रही कार्रवाई का मामला उठाया था। रामगोपाल यादव की मुलाकात के बाद सबसे पहले प्रसपा मुखिया शिवपाल यादव ने सवाल उठाया था। उन्होंने मुख्यमंत्री को रामगोपाल द्वारा दिए गए पत्र को शेयर करते हुए ट्वीट में लिखा था, 'मोहम्मद आजम खां, नाहिद हसन, शहजील इस्लाम... और अन्य कार्यकर्ताओं के लिए क्यों नहीं?''












Click it and Unblock the Notifications