यूपी के बुलंदशहर में हत्यारों के हौंसले बुलंद, पेड़ पर लटकी मिली प्रेमियों की लाश

मामला बुलंदशहर के गांव सरावा का है जहां एक बाग में ये लाशें मिलीं। पुलिस के मुताबिक युवक अहार के मुबारकपुर गांव का है और युवती बल्लभगढ़ की रहने वाली है। प्रीति और मुकेश करीब चार साल से एक दूसरे से को जानते थे।
पढ़ें- गेल की दहला देने वाली तस्वीरें
प्रीति का घर मुकेश की बहन के घर के ठीक सामने था। 19 साल की प्रीति पहले से ही शादीशुदा है और उसके एक बेटा भी है। मुकेश और प्रीति के प्यार की खबर दोनों परिवारों को थी, लेकिन प्रीति का परिवार मुकेश के खिलाफ था। इसी विरोध के चलते प्रीति से मुलाकात के दौरान दो बार मुकेश की पिटाई की गयी थी।
पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रख कर मामले की जांच कर रही है। खबर के मुताबिक कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है। मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है पर प्रशासन की आेर से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।












Click it and Unblock the Notifications