यूपी: सत्ता की हनक में चूर सपा विधायक ने सड़क पर दौड़ा दी भैंस
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सत्ता की हनक नेताओं पर किस तरह हावी है इसका उदाहरण मैनपुरी में देखने को मिला। सपा विधायक राजकुमार यादव ने सड़क के बीचों-बीच 30 भैसों से भरे ट्रक का रास्ता रोक उसमें सवार पशुओं को बाहर उतार दिया। विधायक जी नाराज इस बात से थे कि कोटा से गुजरते वक्त ट्रक ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर लिया था।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक राजकुमार यादव राजस्थान के कोटा से अपने निर्वाचन क्षेत्र वापस लौट रहे थे। उन्होंने एक ट्रक को अपनी कार से आगे गुजरते देखा तो उन्हें बर्दाश्त नहीं हो सका। उन्होंने फौरन ड्राइवर से ट्रक को ओवरटेक करने का आदेश दिया। उसके बाद उन्होंने ट्रक को रोककर उसमें सवार सभी 30 भैंसों को बाहर निका दिया।












Click it and Unblock the Notifications