नाना, दादी, पापा, मम्मी की सरकारों ने लोगों को चूल्हा जलाने पर मजबूर किया
वाराणसी। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने वाराणसी के रोहनिया में जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी की सरकार और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। शाह ने कहा कि राहुल गांधी आपके नाना, आपके दादा, आपके पिता, आपकी माती की सरकार रही लेकिन फिर भी गरीब के घर में चूल्हा जलता रहा। लेकिन मोदी सरकार ने दो साल के भीतर पांच करोड़ एलपीजी कनेक्शन हमने देने का काम किया है।

पूरे पूर्वांचल के लोग महाराष्ट्र, बेंगलुरू, गुजरात जाकर नौकरी कर रहे हैं। इनकी बेरोजगारी के लिए अखिलेश सरकार ने कुछ भी नहीं किया। इन लोगों ने बेरोजगारी हटाने के वादे के साथ सत्ता संभाली थी। अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने ने स्टैंड अप इंडिया, स्किल इंडिया, मेक इन इंडिया, मुद्रा बैंक जैसे प्रोजेक्ट के साथ नरेंद्र मोदी सरकार ने चार करोड़ लोगों को नौकरी देने का काम किया है। मोदी सरकार ने पौने चार करोड़ लोगों को मुद्रा बैंक के जरिए लोन देने का काम किया है।
अखिलेश सरकार ने सूखे से पीड़ितों के लिए कुछ भी नहीं किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसान फसल बीमा योजना लेकर आये जिसका लाभ किसानों को हो रहा है। लेकिन यूपी सरकार ने इस योजना को उत्तर प्रदेश में नहीं शुरु की जिसके चलते किसान इस योजना का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। अखिलेश सरकार को डर है कि अगर यह योजना गांव और गरीब किसान तक पहुंच गयी तो हर घर में मोदी सरकार की पैठ हो जाएगी।
जब तक यूपी की जनता सपा सरकार को उखाड़ नहीं फेकती तबतक विकास नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि सपा को बहनजी की सरकार को नहीं हरा सकती हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आने तक उनकी ऐसी स्थिति बन जायेगी कि वह सिर्फ अकेली बची रह जायेंगी पार्टी में।
यूपी को सपा और बसपा ने बर्बाद कर दिया है, जिसकी वजह से उत्तर प्रदेश काफी पीछे रह गया है। सपा बसपा के अलावा शाह ने नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिस तरह से बिहार में गुंडई बढ़ रही है उसे देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वह यूपी को क्या दे सकते हैं। शाह ने कहा कि नीतीश कुमार यूपी में एक भी सीट नहीं जीत सकते हैं। बल्कि वह यहां सपा को जिताने के लिए आये हैं। उनका एक ही उद्देश्य है यूपी में सपा को जीत हासिल कराना है।
मुख्तार अंसारी की पार्टी के सपा में विलय पर हमला बोलते हुए कहा कि चाचा ने पहले विलय किया और फिर अखिलेश को गुस्सा आ गया। लेकिन अखिलेश सिर्फ नूराकुश्ती कर रही है। उनकी पूरी पार्टी, मुख्तार, आजम, अतीक, अफजाल जैसे लोगों से भरी है। ऐसे में अगर इन्हें निकाला गया तो पूरी पार्टी ही खत्म हो जाएगी।
शाह ने कहा कि अतीक अहमद आज भी सपा में हैं लेकिन अखिलेश को लगता है कि यूपी वाले कुछ समझते नहीं है। जिस तरह से अखिलेश ने पांच साल सरकार चलायी है उससे यूपी में त्राहिमाम है। गरीबों को भूमि देने का काम सरकार का होता है, लेकिन विश्व में यह एकलौती सरकार है ज गरीबों की भूमि को हड़प लेती है। शाह ने कहा कि यूपी की सरकार भूमि माफियाओं को संरक्षण दे रही है। ऐसे में अगर सरकार ही भूमि माफियाओं को अपना समर्थन देगी तो कैसे राज्य का विकास होगा।












Click it and Unblock the Notifications