कश्मीर में फंसे यूपी के 500 से अधिक लोग, गृहमंत्री ने बुलायी हाई लेवल मीटिंग

लखनऊ। कश्मीर में जिस तरह से एक बार फिर से बंद का ऐलान किया गया है उसके बाद अमरनाथ यात्रा को रोक दिया गया है।सेना ने हिजबुल कमांडर बुरहान वानी और उसके साथियों को एक एनकाउंटर में मार गिराया है जिसके बाद अलगाववादियों ने बंद का ऐलान कर दिया गया है।

Amarnath Yatri stranded in Kashmir more than 500 are of UP

एनकाउंटर के बाद कश्मीर में कर्फ्यू लगा दिया गया है जिसके चलते अमरनाथ यात्री यहां फंस गये हैं जिसमें उत्तर प्रदेश के 500 से अधिक यात्री शामिल है। लखनऊ में अपने परिजनों का इंतजार कर रहे लोग अभी भी उनके सकुशल आने को लेकर चिंतित हैं।

कर्फ्यू और बिगडे माहौल की वजह से लोग लंबे समय से सड़क पर ही फंसे हुए हैं और गाड़ियों की लंबी लाइन लगी हुई है। जिन्हें निकाले जाने की कोशिश की जा रही है। खराब माहौल की वजह से यहां मोबाइल नेटवर्क में काफी दिक्कतें आ रही है। मोबाइल नेटवर्क और जनसंपर्क टूट जाने की वजह से लोग अपने परिजनों से भी बात नहीं कर पा रहे हैं। लखनऊ से काफी लोग अमरनाथ यात्रा के दौरान भंडारा का आयोजन किया गया है।

बाबा अमरनाथ धाम की यात्रा- पूर्ण विवरण

आपको बता दें कि कश्मीर में बिगड़े हालात का जायजा लेने के लिए गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने हाई लेवल मीटिंग बुलायी गयी है जिसमें एनएसए अजीत डोवाल भी शामिल हैं। शनिवार को आतंकी की मौत के बाद हिंसा में तकरबीन 15 लोगों की मौत हो गयी थी।

आपको बता दें कि शुक्रवार को एक एनकाउंटर में आतंकी बुरहान को सेना ने मौत के घाट उतार दिया था जिसपर 10 लाख रुपए का इनाम था। बुरहान की मौत के तीस घंटे बाद कश्मीर में उसके समर्थकों ने सेना पर पत्थरबाजी की जिसके बाद जवाबी कार्यवाही में 100 से अधिक लोग घायल हो गये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+