कोर्ट में पेशी पर आया अमरणमणि त्रिपाठी का बेटा अमनमणि फरार
लखनऊ। सपा सरकार में पूर्व मंत्री रहे और मधुमिता हत्याकांड उम्रकैद की सजा काट रहे अमरमणि त्रिपाठी के बेटे अमनमणि त्रिपाठी आज पेशी के दौरान कोर्ट से फरार हो गया। फरार होने से पहले अमनमणि त्रिपाठी ने शिकायतकर्ता को जान से मारने की धमकी दी। PICS: खुद को बेगुनाह साबित करने के लिए अमनमणि फेसबुक पर डाली निजी तस्वीरें

शिकायतकर्ता से अमनमणि ने गाली-गलौज भी की औऱ डराया- धमकाया। पेशी के दौरान अपने दो साथियों के साथ अमनमणि कोर्ट पुलिस की आंख में धूल झोंककर फरार हो गया। इसके अलावा अमनमणि अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में भी सजा काट रहा है। उसपर आरोप है कि उसने साजिश करके अपनी पत्नी को मार डाला और इसे उसे रोड एक्सीडेंट की शक्ल दे दी थी।












Click it and Unblock the Notifications