यूपी: अमरमणि त्रिपाठी के बेटे की कार का एक्सीडेंट, बहू सारा की दर्दनाक मौत
लखनऊ। सपा सरकार में पूर्व मंत्री रहे और मधुमिता हत्याकांड उम्रकैद की सजा काट रहे अमरमणि त्रिपाठी के बेटे अमनमणि त्रिपाठी और उनकी पुत्रवधु सारा सिंह की कार का फीरोजाबाद के सिरसागंज में एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में सारा सिंह की मौत हो गई। अमनमणि त्रिपाठी को मामूली चोटें आईं हैं। आपको बताते चलें कि सारा सिंह यूपी के प्रमुख सचिव गृह देवाशीष पांडा की भांजी थीं। दोनों स्विफ्ट कार से लखनऊ से दिल्ली जा रहे थे।

सिरसागंज में गुंजन चौराहे के पास हाईवे पर अचानक उनके कार के सामने एक लड़की आ गई। उस लड़की को बचाने के प्रयास में अमनमणि त्रिपाठी की कार अनियंत्रित हो गई और गड्ढे में जा गिरी। हादसा देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गये और कार से अमनमणि त्रिपाठी और सारा को बाहर निकाला। अमनमणि त्रिपाठी को हल्की चोटें आई थीं जबकि सारा के नाक से खून बह रहा था। सारा के सिर में गंभीर चोटें लगी थीं। स्थानीय लोगों ने सारा को टाटा मैजिक में लेकर ट्रामा सेंटर पहूंचे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत बता दिया।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सारा की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अमनमणि त्रिपाठी को हिरासत में ले लिया है। ऐसा इसलिए क्योंकि अमनमणि त्रिपाठी पिछले साल एक युवक का अपहरण कर मरपीट करने, फिरौती मांगने और जानमाल की धमकी देने के मामले में कोर्ट द्वारा भगोड़ा घोषित किये गये थे।












Click it and Unblock the Notifications