जया को लेकर हुआ मुलायम और अमर सिंह का झगड़ा

jaya prada
लखनऊ। समाजसेवी पार्टी से नाता तोड़ चुके अमर सिंह भले ही अब सक्रिय राजनीति से पीछे हट चुके हो,लेकिन सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव से वो अपनी दुश्मनी नहीं भूले हैं। रामपुर से सांसद जया प्रदा अमर सिंह और मुलायम के बीच लड़ाई का मुद्दा बन गई है। जया प्रदा पर मुलायम की टिप्पणी ने अमर सिंह नाराज हो गए है।

मुलायम की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए अमर सिंह ने कहा कि जया बच्चन और जया प्रदा दोनों ही हिरोइनों ने मेरी वजह से सपा ज्वागइन किया। जया प्रदा ने भले ही पार्टी छोड़ दी हो,लेकिन जया बच्चयन अब भी पार्टी के साथ हैं, लेकिन, मैंने कभी शिकायत की कि जया बच्च न ने मुझे छोड़ दिया और मुलायम के साथ चली गईं।

अमर सिंह ने कहा कि सपा मुखिया मुलायम की याददाश्तं कमजोर हो गई है। उन्हों शायद याद नहीं कि मैं सपा छोड़कर भागा नहीं था, बल्कि निलंबित किया गया था। मेरे साथ ही जया प्रदा को भी पार्टी से निकाला गया था।

सपा सुप्रीमो मुलायम जया प्रदा के लुक की बात कर रहे है, लेकिन उन्हें याद रखना चाहिए कि जया उन्हें अपने पिता की तरह देखती हैं और उनका सम्मान करती थी। वो जब तक पार्टी में रही ईमानदारी से पना काम करती रही। अगर मुलायम उनके लिए ऐसा बात करते हैं तो उन्हें शर्म आनी चाहिए। गौरतलब है कि हाल में मुलायम ने अमर सिंह पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि अमर सिंह जया पर्दा के साथ भाग गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+