अमर सिंह बोले अखिलेश के पास नहीं है पवित्र करने वाला गंगाजल

लखनऊ। समाजवादी पार्टी में लंबे समय के बाद वापसी करने के बाद अमर सिंह ने अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाना शुरु कर दिया है। अमर सिंह ने कैराना से लेकर कश्मीर तक के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। अमर सिंह ने कहा कि भाजपा और मुफ्ती कश्मीर को संभाल नहीं पा रही हैं और हमें कैराना के फर्जी आंकड़ों पर घेरने की कोशिश कर रही है।

मुलायम सिंह बेनी और अमर की टीम के साथ भेदेंगे 2017 का किला

Amar Singh defends Akhilesh Yadav on Law and Order system of UP

अमर सिंह ने यूपी में सपा सरकार में कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवालों का भी जवाब दिया। अमर सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव के पास कोई गंगाजल नहीं है जो सभी गुंडों पर छिड़क दें और सब पवित्र हो जाये। यह गंगाजल अमित शाह के पास है जो सपा मुखिया के खिलाफ डाकू मान सिंह के पुत्र, संभल से डीपी सिंह जैसे लोगों को चुनावी मैदान में उतारकर शांतिप्रिय समाज दे रहे हैं।

वहीं भाजपा के सीएम उम्मीदवार के रूप में योगी आदित्यनाथ के नाम पर चर्चा के बारे में अमर सिंह ने कहा कि योगी पीठाधीश्वर हैं, वह यशश्वी हों लेकिन विजयी नहीं हों। कांग्रेस की नवनिर्वाचित सीएम उम्मीदवार शीला दीक्षित पर भी अमर सिंह ने तीखा प्रहार किया।

उन्होंने कहा कि मैं यह कैसे बता सकता हूं कि वह जीतेंगी या नहीं मैं कोई भगवान तो हूं नहीं। कश्मीर से विस्थापित कश्मीरी पंडितों के बारे में बोलते हुए अमर सिंह ने कहा कि वह इस बारे में मुख्यमंत्री से बात करेंगे कि इन लोगों को लखनऊ और कानपुर में रहने के लिए जगह दी जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+