अखलाक के भाई की गिरफ्तारी पर कोर्ट ने रोक लगाने से किया इनकार

लखनऊ। दादरी में बीफ विवाद में अखलाक की मौत के मामले में आज कोर्ट ने अहम फैसला देते हुए अखलाक के भाई जान मोहम्मद की गिरफ्तारी पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। हालांकि कोर्ट ने अखलाक के अन्य परिजनों की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। दादरी कांड में अखलाक के परिवार के खिलाफ बीफ रखने के मामले में दायर याचिका की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने अखलाक के परिवार को राहत दी है। कोर्ट ने अखलाक के परिवार को गिरफ्तार करने के मामले में रोक लगा दी है।

Allahabad HC refuses to stay arrest of Akhlaq's brother Jaan Mohd

गिरफ्तारी के खिलाफ अखलाक के परिवार ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए कहा था कि उन्हें जबरदस्ती इस मामले में फंसाया गया है। अखलाक के बेटे ने डीजीपी जावीद अहमद से हाल ही में मुलाकात करके मामले की नये सिरे से जांच की मांग की थी। अखलाक के परिवार ने दावा किया है कि फॉरेंसिक रिपोर्ट के साथ छेड़छाड़ की गयी गयी है। परिवार ने यह भी आरोप लगाया है कि उनके खिलाफ जानबूझकर गलत आरोप में मामला दर्ज कराया गया है।

गौरतलब है कि गत वर्ष 28 सितंबर को दादरी के बिसाहड़ा गांव में गोमांस रखने के आरोप में कुछ लोगों ने अखलाक के घर में घुसकर उसे मौत के घाट उतार दिया था। यही नहीं अखलाक के बेटे दानिश को भी गंभीर रुप से चोट आयी थी। जिसके बाद कई स्थानीय लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+