अमित शाह की रैली पर अखिलेश का तंज, कहा- 'ढोंगी बाबाओं की झोली में जनता कुछ नहीं डालेगी'

लखनऊ। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर गृहमंत्री अमित शाह की लखनऊ रैली पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज कसा है। अखिलेश यादव ने कहा, 'उत्तर प्रदेश में एक बाबा कम थे क्या जो दूसरे बाबा अपना प्रवचन देने आ गए।' उन्होंने कहा कि, सीएए और एनआरसी पर देशभर में जनाक्रोश से भाजपा नेतृत्व घबड़ा गया है। लखनऊ रैली के फ्लाप होने से केंद्रीय गृहमंत्री की हताशा साफ दिख रही है। उसे छिपाने के लिए वह अहंकार की भाषा बोल रहे हैं पर विपक्ष उनकी धमकियों से डरने वाला नहीं है।

ट्वीट कर अखिलेश यादव ने कसा तंज

अखिलेश यादव ने मंगलवार को गृहमंत्री अमित शाह पर तंज कसते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, 'प्रदेश में एक बाबा कम थे क्या जो दूसरे बाबा अपना प्रवचन देने आ गए। इन ढोंगी बाबाओं ने जिस तरह जनता के विश्वास के साथ छल किया है उसकी वजह से सीए पर समर्थन के लिए इनकी झोली में जनता कुछ भी नहीं डालेगी। जनता झूठे बाबा से यही कहेगी... बाबा इस बार जाना...तो लौट कर कभी न आना।'

लोकतंत्र की मूलभावना से खिलवाड़ कर रही हैं भाजपा

लोकतंत्र की मूलभावना से खिलवाड़ कर रही हैं भाजपा

अखिलेश यादव ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा नेता लोकतंत्र की मूलभावना से खिलवाड़ कर रहे हैं। भाजपा कह रही है कि हर हाल में हम सीएए, एनआरसी, एनपीआर को लागू करेंगे। उनकी यह मंशा अपने बहुमत के रोडरोलर से जनता को कुचलने का तानाशाही कदम उठाने की है। अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सलाह है कि भाजपा नेतृत्व लोकलाज न छोड़े, जनता की आवाज को पहचाने, धमकियों और अहंकार की भाषा से विपक्ष दबने वाला नहीं। दूसरों को नसीहतें देने वाले पहले खुद इतिहास पढ़ लें कि जनता के विरोध की आंधी के सामने कोई नहीं टिक पाया है।

अखिलेश बाबू सीएए पर ज्यादा न बोलो- अमित शाह

अखिलेश बाबू सीएए पर ज्यादा न बोलो- अमित शाह

लखनऊ में आयोजिक रैली के दौरान शाह ने कहा था, 'अखिलेश बाबू आप ज्यादा न बोलो तो अच्छा है। मंच पर पांच मिनट बोलकर दिखाओ। जो देश विरोधी नारे हैं, उसे यूपी की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी। ममता दीदी इतनी जोर से बोलती है कि, लगता है इन्हें हो क्या गया है? दलित बंगालियों को नागरिकता मिल रही है, उसमें आपको तकलीफ क्या है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+