अखिलेश ने बताई 'काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की क्रोनोलॉजी', किया ये ट्वीट

लखनऊ, 13 दिसंबर: काशी विश्वनाथ कॉरिडोर को लेकर सियासत शुरू हो गई है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इसकी क्रोनोलॉजी समझाते हुए कहा कि सपा सरकार में करोड़ों का आवंटन हुआ। भवनों का अधिग्रहण शुरू हुआ। मंदिरकर्मियों के लिए मानदेय तय किया गया। इसके अलावा अखिलेश ने पूछा कि सपा सरकार के वरुणा नदी के स्वच्छता अभियान को क्यों रोका और मेट्रो का क्या हुआ।

Akhilesh yadav told chronology of Kashi Vishwanath Corridor by his tweet

अखिलेश यादव ने किया ट्वीट

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की क्रोनोलॉजी:

- सपा सरकार में करोड़ों का आवंटन हुआ
- सपा सरकार में कॉरिडोर हेतु भवनों का अधिग्रहण शुरू हुआ
- मंदिरकर्मियों के लिए मानदेय तय किया गया

'पैदलजीवी' बताएं कि सपा सरकार के वरुणा नदी के स्वच्छता अभियान को क्यों रोका और मेट्रो का क्या हुआ।

पीएम मोदी करेंगे काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यूपी में अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दो दिन के दौरे पर हैं। यहां वे करीब 339 करोड़ रुपए की लागत से तैयार होने वाले काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर के पहले फेज का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी सुबह करीब 10:30 बजे वाराणसी पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने उनका स्वागत किया। पीएम मोदी ने वाराणसी में सबसे पहले प्राचीन काल भैरव मंदिर के दर्शन किए, जिन्हें काशी के कोतवाल कहा जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+