यूपी में फ्री मोबाइल फोन देने की घोषणा कर सकते हैं अखिलेश यादव

लखनऊ। यूपी चुनाव के करीब आने के साथ वोटरों को लुभाने की भी कोशिश शुरु हो चुकी है। 2012 के विधानसभा चुनाव में छात्रों को लैपटॉप देने के वादे के साथ चुनावी मैदान में उतरने वाली सपा इस बार लोगों को मोबाइल फोन देने का ऐलान कर सकती है।

यूपी की स्वास्थ्य व्यवस्था डायलिसिस पर, सरकारी तंत्र फेल

Akhilesh Yadav to announce to distribute mobile phone in UP

घोषणा पत्र में शामिल करेंगे फ्री मोबाइल फोन का दावा

यूपी में वोडाफोन के 4जी सुविधा के लॉच के मौके पर बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि वह चुनावी घोषणापत्र में लोगों को मोबाइल फोन देने का ऐलान कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि वोडाफोन ने यूपी में 10 हजार करोड़ रुपए का निवेश किया है यह प्रदेश में बड़ा निवेश है।

2जी दल कमजोर, यूपी बनेगा मोबाइल उत्पादन का हब

अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में अगले सालों में मोबाइल उत्पादन का हब होगा और यहां बड़ी संख्या में मोबाइल फोन का उत्पादन होगा। अखिलेश यादव ने इस मौके पर कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि 2जी वाला दल कमजोर हो गया है। प्रदेश में कांग्रेस का जनाधार खत्म हो चुका है और वह प्रदेश में अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है।

अखिलेश बोले दूसरे दल के नेताओं में सपा में आने की होड़ मची है

अन्य कंपनियों को यूपी में आने का न्योता

वोडाफोन के साथ अखिलेश यादव ने अन्य कंपनियों को प्रदेश में आने का न्योता देते हुए कहा कि हम वोडाफोन जैसी कंपनियों का प्रदेश में स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि टेक्नॉलोजी काफी तेजी से आगे बढ़ रही है। अब तो लोग विवाह का निमंत्रण भी ऑनलाइन भेज रहे हैं।

अंग्रेजी व कंप्यूटर के खिलाफ नहीं

अखिलेश ने अंग्रेजी की भी वकालत की, उन्होंने कहा कि हम अंग्रेजी और कंप्यूटर के खिलाफ नहीं है और हम युवाओं को तकनीक से जोड़ना चाहते हैं। गौरतलब है कि अखिलेश यादव ने सत्ता में आने के बाद लाखों छात्र-छात्राओं को लैपटॉप बांटे थे। हालांकि बाद में इस योजना को बंद कर दिया गया था और सिर्फ उन्हीं छात्र-छात्राओं को यह लैपटॉप दिया गया था जिन्होंने बेहतर अंक हासिल किये थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+