गेस्ट हाउस कांड: मुलायम के खिलाफ केस वापसी के बाद मायावती से क्या बोले अखिलेश?

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा गेस्ट हाउस कांड में मुलायम सिंह यादव पर दर्ज किए गए केस को वापस लेने पर आभार जताया है। अखिलेश ने कहा, मैं उनका धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने नेताजी के खिलाफ केस वापस लिया। हमारे बीच कोई खटास नहीं है और ये एक स्वागत योग्य फैसला है।

akhilesh yadav thanks to mayawati for withdrawing case against mulayam singh yadav

मायावती ने मुलायम सिंह यादव के खिलाफ गेस्ट हाउस कांड में दर्ज मुकदमा वापस ले लिया गया है। बसपा की ओर से स्पष्ट कहा गया है मुलायम सिंह यादव के नाम को इस केस में से वापस ले लिया गया है। लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एसपी-बीएसपी की साझा रैली में मायावती ने कहा था कि वो गेस्ट हाउस कांड को भुलाने और माफ करने के लिए तैयार हैं। अखिलेश यादव ने मायावती का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि मैं उनका धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने नेताजी के खिलाफ केस वापस लिया।

डिप्टी सीएम ने किया हमला

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने हमला करते हुए कहा कि इससे बीएसपी और एसपी का चरित्र उजागर हुआ है। उन्होंने कहा कि हालांकि ये बीएसपी और एसपी के बीच का मामला है। बीजेपी ने दोनों दलों के खिलाफ चुनाव लड़ा और शानदार तरीके से लोकसभा, कई राज्यों के विधानसभा और हालिया संपन्न यूपी के उपचुनावों में जीत दर्ज की है। उन्होंने कहा कि भाजपा 2022 में एक बार फिर बसपा और सपा को हराएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+