अमरोहा में रेप पीड़िता की मौत पर सियासत शुरू, अखिलेश बोले- दरअसल यूपी में सरकार ही फरार है

लखनऊ, 01 नवंबर: यूपी के अमरोहा में रेप पीड़िता की मौत को लेकर सियासत शुरू हो गई है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश की योगी सरकार पर हमला बोला है। अखिलेश यादव ने घटना की निंदा करते हुए एक ट्वीट में कहा, ''अमरोहा में दुष्कर्म की शिकार नाबालिग पीड़िता की हत्या का मामला बेहद गंभीर, दुखद व शर्मनाक है। श्रद्धांजलि!''

akhilesh yadav targets yogi government over amroha case

अखिलेश बोले- कुछ भ्रष्ट पुलिसवालों का सस्पेंड कर सरकार बच नहीं सकती

Recommended Video

    UP के Amroha में रेप पीड़िता का पेड़ से लटका मिला शव, 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड | वनइंडिया हिंदी

    अखिलेश ने कहा कि इस संबंध में कुछ भ्रष्ट पुलिसवालों को निलंबित करके उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार बच नहीं सकती। दुष्कर्म का आरोपी सितंबर से फरार है। उन्होंने लिखा, दरअसल उत्तर प्रदेश में सरकार ही फरार है। निंदनीय!

    अमरोहा में रेप पीड़ित का शव पेड़ से लटका मिला

    बता दें, अमरोहा के आदमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग के साथ गांव के ही दबंग मोनू शर्मा ने बीते 25 सितंबर को घर में घुसकर रेप किया था। आरोप है कि पुलिस ने तहरीर में रेप का मामला हटाकर छेड़छाड़ की धाराओं में केस दर्ज किया। घटना के एक महीने बाद भी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया। पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपी केस वापस लेने का दबाव बना रहा था और ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा था। पीड़ित परिजनों का कहना है कि आरोपी ने ही लड़की की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया है। इस मामले में एसपी पूनम ने बताया कि आदमपुर के एक गांव लड़की की संदिग्ध हालत में मौत की सूचना मिली। लड़की ने पूर्व में भी धारा 376 में मामला दर्ज कराया था, जिसके बाद आदमपुर के थाना प्रभारी और 2 सिपाही को निलंबित किया गया है। परिवार के लोगों की की तहरीर के बाद 3 अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+