MP में पत्रकारों को जेल और बढ़ती महंगाई को लेकर अखिलेश का BJP पर वार, कही ये बातें
लखनऊ, 08 अप्रैल: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बढ़ती महंगाई और मध्य प्रदेश में पत्रकारों के साथ हुए सलूस को लेकर बीजेपी पर हमला बोला है। अखिलेश ने शुक्रवार को एक ट्वीट में लिखा, 'भाजपाई महंगाई ने बनाया कीर्तिमान! एलपीजी दुनिया भर में सबसे महंगी व पेट्रोल ने तीसरे सबसे महंगे बिकने का रिकॉर्ड बनाया। भाजपा इस "नसीबवाली" उपलब्धि के होर्डिंग कब लगा रही है?' इसके अलावा एक अन्य ट्वीट में सपा अध्यक्ष ने मध्य प्रदेश में थाने के अंदर पत्रकारों के कपड़े उतारे जाने को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा है।

अखिलेश ने कहा- भाजपा के राज में पत्रकारिता का चीरहरण
अखिलेश यादव ने ट्वीट में लिखा, 'भाजपा के राज में पत्रकारिता का चीरहरण. मप्र में भाजपाई राजनीति उजागर करनेवालों के ख़िलाफ़ ऐसा कृत्य एवं उप्र में सच दिखानेवालों को जेल... अति दुर्भाग्यपूर्ण एवं घोर निंदनीय!'
अभी और सताएगी महंगाई
बता दें, महंगाई अभी और सताएगी। रूस-यूक्रेन युद्ध से तेजी बढ़ रही महंगाई के बीच भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक समिति ने शुक्रवार को अपना फैसला सुना दिया है। आरबीआई ने लगातार 11वीं बार रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं करने का ऐलान किया है। रेपो रेट 4 फीसदी पर स्थिर है। इसका मतलब ये हुआ कि आपकी बैंक की ईएमआई नहीं घटेगी। रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक के नतीजों की घोषणा करते हुए कहा कि मुद्रास्फीति को काबू में रखने के साथ आर्थिक वृद्धि को कायम रखने के लिए केंद्रीय बैंक ने अपने नरम रुख में थोड़ा बदलाव किया है। रिजर्व बैंक ने आखिरी बार 22 मई, 2020 को रेपो दरों में बदलाव किया था।












Click it and Unblock the Notifications