अखिलेश ने कहा- कृषि कानून की आड़ में किसानों की जमीन हड़पने का षडयंत्र हम समझते हैं

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कृषि कानूनों और किसानों के मुद्दे पर एक बार फिर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने मंगलवार को ट्वीट किया, ''आय दोगुनी करने का जुमला देकर कृषि कानून की आड़ में किसानों की जमीन हड़पने का जो षडयंत्र है वो हम खेती-किसानी करने वाले अच्छे से समझते है। हम अपने किसान भाइयों के साथ हमेशा की तरह संघर्षरत हैं, जिससे एमएसपी, मंडी व कृषि की सुरक्षा करनेवाली संरचना बची-बनी रहे।'' अखिलेश ने कहा, भाजपा अब खत्म।

akhilesh yadav targets bjp govt over farm laws

भाजपा सरकार पर लगातार हमलावर हैं अखिलेश यादव

अखिलेश यादव कृषि कानूनों और किसानों के मुद्दे पर लगातार भाजपा सरकार पर हमलावर हैं। इससे पहले अखिलेश यादव ने ट्वीट किया था, ''किसानों को आतंकवादी कहकर अपमानित करना भाजपा का निकृष्टतम रूप है। ये अमीरों की पक्षधर भाजपा का खेती-खेत, छोटा-बड़ा व्यापार, दुकानदारी, सड़क, परिवहन सब कुछ, बड़े लोगों को गिरवी रखने का षड्यंत्र है। अगर भाजपा के अनुसार किसान आतंकवादी हैं तो भाजपाई उनका उगाया न खाने की कसम खाएं।

दिल्ली बॉर्डर पर डटे हुए हैं पंजाब और दिल्ली के किसान

बता दें, केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ​का विरोध प्रदर्शन जारी है। हरियाणा और पंजाब के किसान दिल्ली बॉर्डर पर डटे हुए हैं। किसानों की मांग है कि सरकार उनके पास आकर उनकी बात सुने और इन कृषि कानूनों को वापस लिया जाए। किसानों की मांग को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित विपक्ष के कई नेताओं का भी समर्थन मिला है। सरकार का कहना है कि ये तीनों कानून किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें सुरक्षा प्रदान करने के मकसद से बनाए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+