अमिताभ ठाकुर की गिरफ्तारी का VIDEO शेयर कर बोले अखिलेश यादव- एक सेनानिवृत IPS के साथ ऐसा व्यवहार अक्षम्य है

लखनऊ, 27 अगस्त: लखनऊ में रिटायर आईपीएस अमिताभ ठाकुर की गिरफ्तारी को लेकर को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपाई राजनीति लोगों के बीच दरार पैदा करके ही जिंदा है। उन्होंने कहा कि एक सेनानिवृत आईपीएस के साथ ऐसा व्यवहार अक्षम्य है। बता दें, बसपा सांसद अतुल राय पर रेप का आरोप लगाने वाली युवती को आत्मदाह के लिए उकसाने के आरोप में अमिताभ ठाकुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। एसआईटी की रिपोर्ट के आधार पर पूर्व आईपीएस को गिरफ्तारी शुक्रवार को लखनऊ में हुई। अमिताभ ठाकुर को पुलिस द्वारा जबरन गाड़ी में बैठाकर ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

akhilesh yadav targets bjp government over arresting of former ips amitabh thakur

अखिलेश यादव ने शेयर किया वीडियो

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अमिताभ ठाकुर की गिरफ्तारी का वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट में लिखा, ''भूतपूर्व पुलिस के विरुद्ध भाजपा सरकार की पुलिस का अभूतपूर्व कार्य! भाजपाई राजनीति लोगों के बीच दरार पैदा करके ही जिंदा है। अब भाजपा सरकार के दबाव के कारण पुलिस ही पुलिस के खिलाफ काम करने पर मजबूर है। एक सेनानिवृत आईपीएस के साथ ऐसा व्यवहार अक्षम्य है।''

Recommended Video

    UP: Former IPS Amitabh Thakur गिरफ्तार, सुसाइड के लिए उकसाने का मामला | वनइंडिया हिंदी

    क्यों हुई अमिताभ ठाकुर की गिरफ्तारी ?

    घोसी से बसपा सांसद अतुल राय पर रेप का आरोप लगाने वाली युवती ने अपने दोस्त के साथ सु्प्रीम कोर्ट के गेट के बाहर खुद को आग लगा ली थी। गंभीर हालत में दोनों अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पहले युवती के दोस्त फिर युवती की मौत हो गई थी। लड़की और गवाह की मौत के मामले में एसआईटी की रिपोर्ट पर अमिताभ ठाकुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके बाद अमिताभ ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनको रेप पीड़िता को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+