पीएम पर अखिलेश का हमला, लोगों को तस्वीर साझा करने की जल्दी रहती है

लखनऊ। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री के लाल किले से 15 अगस्त पर दिये गये भाषण पर हमला बोलते हुए कहा कि जल्दबाजी के चलते उन्होंने एक गांव में बिजली का दावा कर दिया लेकिन बाद में उन्हें पीछे हटना पड़ गया। लखनऊ में अवध शिल्प ग्राम का शिलान्यास करने पहुंच अखिलेश यादव ने कहा कि जल्दबाजी में किया हुआ फैसला कभी-कभी आपको उल्टा पड़ जाता है।

बंद कमरे में माने चाचा, कैमरे के सामने भतीजे की जमकर तारीफ

Akhilesh Yadav takes on PM Modi says people are in hurry to share pics

उन्होंने कहा कि 15 अगस्त पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर एक गांव में बिजली पहुंचाने का दावा किया लेकिन हकीकत के सामने आने के बाद उन्हें पीछे हटना पड़ा। पीएम मोदी पर चुटकी लेते हुए अखिलेश ने कहा कि आजकल लोगों को सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा करने की जल्दी रहती है। ऐसे में वह यह भूल जाते हैं कि तस्वीर के पीछे की हकीकत क्या है।

पुलिस ने भैंस ढूंढी तो भाजपा नेता का कुत्ता भी ढूंढा

अखिलेश यादव ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर बोलते हुए कहा कि जब हमारे नेता की भैंस खोयी थी लोगों ने दुनियाभर के सामने रखा, लेकिन जब उसी पुलिस ने भाजपा के नेता का गुम कुत्ता ढूंढा तो किसी ने इसकी बात नहीं की। उन्होंने कहा कि लोगों के पास मुद्दा नहीं है, विकास के मामले में समाजवादी लोग काफी आगे हैं।

चाचा-भतीजा विवाद पर बोले अखिलेश

चाचा शिवपाल सिंह यादव के साथ अपने मनमुटाव पर भी आखिरकार अखिलेश यादव ने चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा कि मीडिया के साथी जब मेरे साथ होते हैं तो मेरे काम की तारीफ करते हैं और जब चाचा के साथ होते हैं तो उनके कामों की तारीफ करते हैं। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि आप हमारे बीच क्यों झगड़ा करा रहे हैं।

भतीजे के सामने चाचा ने की तारीफ

शिवपाल व अखिलेश के बीच विवाद की खबरों के बाद पहली बार दोनों नेता एक साथ किसी कार्यक्रम में पहुंचे और शिवपाल सिंह ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के काम की तारीफ की। उन्होंने कहा कि पिछले चार सालों में अखिलेश यादव ने बहुत काम किया है।

शिवपाल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने ऐतिहासि काम किया है और वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि अगर पिछली सरकारों ने इतना काम किया होता तो यूपी पिछड़ता नहीं। सपा सरकार की तारीफों के पुल बांधते हुए शिवपाल सिंह ने कहा कि पहले लोगों की राज्य में प्रति व्यक्ति आय 21-22 हजार रुपए थी लेकिन अब वह 40 हजार रुपए प्रति आय है। आज लोगों के हाथ में एक नहीं दो-दो मोबाइल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+