अखिलेश बोले गिर गया है पीएम मोदी का विकास का ग्राफ
लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर झाडू की आड़ में लोगों के साथ धोखे का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि नारा बहुत लगाया था लेकिन काम नहीं किया। अखिलेश ने कहा कि हमारी समाजवादी सरकार विकास के सही रास्ते पर चल रही है। लेकिन लेकिन झाडू पकड़वाने वालों का ग्राफ काफी तेजी से गिर रहा है।
क्रिकेट के मैदान पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आजमाया हाथ

हज यात्रियों के लिए आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि केंद्र सरकार अपने वादों को भुलाा चुकी है जिसके चलते विकास के रास्ते से भटक गयी है। हज यात्रा पर जाने वाले लोगों के लिए लॉटरी कार्यक्रम का अखिलेश यादव ने लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में बटन दबाकर इसकी शुरुआत की।
5000 समाजवादी सुगंध की बोतलों से महकेगा अखिलेश का घर और कार्यालय
इस बार प्रदेश में हज यात्रा के लिए जाने वालों का फैसला लॉटरी के जरिए किया गया है। हज यात्रा पर जाने के लिए कुल 48683 लोगों ने आवेदन किया है। जिसमें से सिर्फ 21828 लोगों को हज यात्रा के लिए सरकार ने सब्सिडी देने का फैसला लिया है।












Click it and Unblock the Notifications