सपा में टिकट बंटवारे को लेकर सामने आई अखिलेश-शिवपाल की तनातनी
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राज्य प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने सोमवार को अमरमणि त्रिपाठी के बेटे अमनमणि त्रिपाठी को आगामी 2017 विधानसभा चुनावों के लिए सपा से टिकट दिए जाने की घोषणा की।

इसपर टिप्पणी करते हुए सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। आपको बता दें कि अमरमणि त्रिपाठी अपनी बीवी मधुमिता के हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहा है।
नौतनवा विधानसभा सीट से मिला टिकट
सपा ने उन्हें नौतनवा विधानसभा से टिकट दिया है। आपको बता दें कि अमरमणि यूपी से चार बार विधायक रह चुके हैं। वहीं अमनमणि पर भी उनकी पत्नी सारा की हत्या का आरोप है।
अखिलेश यादव से जब पूछा गया कि जिसके खिलाफ उन्होंने सीबीआई जांच की सिफारिश की, समाजवादी पार्टी ने उसी को टिकट दे दिया। यह कैसे हुआ? उन्होंंने जवाब में कहा कि उन्होंने टिकट बंटवारे के सभी अधिकार छोड़ दिए हैं।
बदल गया मुख्यमंत्री का कार्यालय
अखिलेश ने पत्रकारों से पूछा कि आप क्या चाहते हो, मैं ईमानदार उत्तर दूं या राजीतिज्ञों वाला उत्तर? अखिलेश ने कहा,'टिकट बंटवारा पार्टी के अंदर की बात है। हमारी राय आप जानते हैं। मैं अपनी कुछ आदतें बदल ही नहीं सकता। मुझे जानकारी नहीं है। मैं तो कार्यक्रम का उद्घाटन कर रहा हूं।'
आपको बता दें कि वह लखनऊ में नए भव्य सचिवालय भवन का उद्घाटन करने आए थे। अब यही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का नया कार्यालय भी होगा।
चाचा-भतीजे की खटास पहले भी हुई
इससे पहले अखिलेश यादव और उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव के बीच खटास की खबरें तब भी आई थीं जब माफिया से राजनेता बने मुख्तार अंसारी की पार्टी कौमी एकता दल का सपा में विलय हुआ था।
हालांकि, बाद में अखिलेश यादव के विरोध के चलते यह विलय निरस्त कर दिया गया था। अखिलेश सपा की छवि को बेदाग और इसमें आपराधिक तत्वों को जगह न देने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

टिकट बंटवारे पर यह बोले अखिलेश
अखिलेश यादव से जब पूछा गया कि टिकट बंटवारे में क्या उनकी बिल्कुल नहीं चल रही है, तो उन्होंने ताश के खेल का जिक्र करते हुए जवाब दिया।
उन्होंने कहा कि अंत में जीत उसी की होती है जिसके पास तुरुप का इक्का होता है। अखिलेश ने चुनौतीपूर्ण अंदाज में कहा कि विधानसभा चुनाव में अभी समय शेष है और देखिए आखिरी तक क्या होता है।
...जब अखिलेश को हटाया गया पद से
पिछले महीने सपा आंतरिक कलह से गुजर रही थी जब मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पहले मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति और चीफ सेक्रेटरी दीपक सिंघल को पद से हटाया। ये दोनेां ही शिवपाल सिंह के करीबी हैं।
इसके जवाब में पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव ने अखिलेश यादव को प्रदेश प्रमुख के पद से हटा दिया और उनकी जगह शिवपाल सिंह यादव को प्रदेश प्रमुख बना दिया।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications