दादरी मामला पुलिस की विफलता नहीं थी, इसमें भाजपा के लोगों का हाथ था

लखनऊ। एक टीवी कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर से यूपी में 2017 में सपा के सरकार बनाने का दावा किया। वहीं 2019 में मुलायम सिंह को प्रधानमंत्री बनाये जाने वाले अपने बयान पर अखिलेश यादव कामय रहे।

'यूपी के लिए बनारस और आजमगढ़ एक बराबर'

Akhilesh Yadav speaks out his heart in an interview answers tough question

अखिलेश यादव ने कहा कि नेताजी को 2019 में प्रधानमंत्री बनाने के अपने बयान पर वह पूरी तरह से कामय हैं। उन्होंने कहा कि हम अपने कामों से एक बार फिर से 2017 में यूपी में वापसी करेंगे और 2019 में केंद्र में सरकार बनायेंगे।

अखिलेश यादव के साक्षात्कार का मुख्य अंश

  • केंद्र सरकार ने यूपी का बिजली का कोटा नहीं बढ़ाया।
  • गोरखपुर में मैंने एम्स में जमीन मांगी केंद्र सरकार ने मैंने दी लेकिन सरकार ने इनकार कर दिया।
  • उत्तर प्रदेश में अगले साल तक 20-22 घंटे की बिजली शहरों में और 14-16 घंटे गांवों की बिजली मुहैया करायी जाएगी।
  • 17 लाख लैपटॉप बांटकर डिजिटल इक्वेलिटी लाने का मैंने काम किया है।
  • देश में सबसे तेज मेट्रो का काम लखनऊ में हो रहा है।
  • 2012 के वादे 2017 में पूरे करके ही चुनाव में जायेंगे।
  • बदायूं में जो हुआ वो झूठा निकला, भारत सरकार या यूएन ने कभी नहीं कहा कि उनकी ओर से गलत बयान दिया।
  • बदायूं में जो हुआ उसमें यूपी की बदनामी हुई, तब देश कहां था, देश बदनाम हुआ।
  • दादरी में भाजपा के लोग शामिल थे, इसलिए उनका नुकसान हुआ।
  • दादरी पुलिस की असफलता का मामला नहीं था।
  • पुलिस को जब जानकारी मिली पूरी मदद की गयी है और आरोपी गिरफ्तार किये गये।
  • सीबीआई जांच होगी या नहीं यह पीड़ित परिवार तय करेगी।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+