अखिलेश का CM योगी पर बड़ा आरोप, कहा- हमारे फोन हो रहे हैं टेप, रिकॉर्डिंग सुनते हैं सीएम
लखनऊ, 19 दिसंबर: यूपी में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत गरमा चुकी है। आरोप-प्रत्यारोप के बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर बेहद गंभीर आरोप लगाया है। सपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अखिलेश ने अपने और सहयोगियों के फोन की रिकार्डिंग करने का आरोप लगाया है। सपा प्रमुख ने कहा, 'मेरे फोन को लिसनिंग पर लगाया गया है। उनको टेप किया जा रहा है। इसकी रिकार्डिंग की जाती है।'
Recommended Video

सीएम योगी को 'अनुपयोगी' मुख्यमंत्री करार दिया
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय और अपने निजी सचिव जैनेंद्र यादव समेत करीबी नेताओं के ठिकानों पर की आयकर विभाग की छापेमारी के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जोरदार हमला बोला और उन्हें अनुपयोगी मुख्यमंत्री करार दिया। अखिलेश ने कहा, पार्टी नेताओं के ठिकानों पर छापेमारी इस बात का संकेत है कि बीजेपी चुनाव हारने वाली है। सपा प्रमुख ने मुख्यमंत्री को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कल 'यूपी+योगी' उपयोगी कहे जाने को खारिज करते हुए उन्हें 'अनुपयोगी' करार दिया।
अखिलेश ने कहा- सीएम सुनते हैं फोन की रिकॉर्डिंंग
अखिलेश ने कहा कि अधिकारी कुछ चापलूसी में और कुछ मजबूरी में फोन टेपिंग करा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब भी खाली होते हैं तो शाम को खुद उनमें से कुछ की रिकार्डिंग सुनते हैं। उन्होंने कहा कि इसी कारण आप लोग भी जो मुझे फोन करते हैं थोड़ा सतर्क रहें। उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव से सरकारी आवास खाली कराने का आदेश आया था। इसके बाद नेताजी ने सीएम योगी से कुछ दिन की राहत मांगी थी, लेकिन सीएम ने नोटिस देकर तुरंत आवास खाली करवाया था। इस दौरान मेरे मना करने के बावजूद नेताजी उनसे मिलने गए थे।












Click it and Unblock the Notifications