न मैं और न ही सपा का कोई कार्यकर्ता भरेगा NPR फॉर्म: अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सीएम अपनी कुर्सी बचाने के लिए ही राज्य में उत्पात मचवा रहे हैं। उनके खिलाफ 200 भाजपा विधायक धरने पर बैठ गए, जिसके बाद से ही वह डरे हुए हैं कि कहीं उनकी कुर्सी न चली जाए। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अखिलेश यादव ने ऐलान किया कि न तो वे खुद राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (NPR) का फॉर्म भरेंगे और नही कोई सपा का कार्यकर्ता इस फॉर्म को भरेगा।

akhilesh Yadav says will not fill the form of NPR

अखिलेश यादव ने कहा, आज खुशी का दिन है। बड़ी संख्या में नौजवान यहां उपस्थित हैं। छात्रसंघ चुनाव जीतने वाले सभी नौजवानों को बधाई। बीजेपी के लोगों ने नौजवानों को घेरा और तोड़फोड़ की। नौजवानों को पीटने वाले और एसओ को पीटने वालों पर कार्रवाई नहीं हुई।वाराणसी में नौजवानों के साथ एसओ को भी पीटा, लेकिन न्याय नहीं मिला। पार्टी के लोग मुकदमों से नहीं डरते। मुख्यमंत्री जब मुकदमे वापस ले रहे हैं तो आपके मुकदमे सरकार आते ही वापस होंगे। समाजवादी कार्यकर्ताओं पर दर्ज हो रहे सब मुकदमे वापस होंगे।

आम लोगों के खिलाफ है सीएए और एनआरसी- अखिलेश
अखिलेश ने कहा कि सीएए और एनआरसी से आम लोगों के खिलाफ है। हिंसा के दौरान मारे गए लोगों की मदद सरकार को करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों से 50 साल पुराने कागजात मांगे जा रहे हैं, लोग कहां से लाएंगे। उन्होंने कहा कि देश में भाजपा इतिहास बनाकर ही जाएगी, लेकिन वह इतिहास आर्थिक विकास की मंदी का होगा। आने वाले समय में भाजपा में ऐतिहासिक गिरावट देखी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+