यूपी में इसी साल दिसंबर माह में हो सकते हैं विधानसभा चुनाव
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चुनाव की तारीखों को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है। अखिलेश ने जागरण फोरम के कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि उन्हें सूचना मिली है कि यूपी में दिसंबर माह में चुनाव हो सकते हैं। अखिलेश यादव ने भाजपा नेता की ओर इशारा करते हुए कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी मिली है कि यूपी में दिसंबर माह में ही चुनाव होंगे।
यूपी के "टीपू" बने "सुल्तान", 2017 में बनेगी नयी पहचान

लेकिन अगर दिसंबर में चुनाव होते हैं तो हम भी तैयार हैं और आगरा एक्सप्रेस वे को अक्टूबर माह में ही शुरु कर देंगे। अखिलेश यादव ने कहा कि उन्होंने आगरा एक्सप्रेव वे को तय समय सीमा से पहले बनाये जाने को कहा है। उन्होंने कहा कि हम इस एक्सप्रेस वे का उद्घाटन दो अक्टूबर से को कर देंगे।
कार्यक्रम में बोलते हुए अखिलेश ने कहा कि हमने विकास के सबसे अधिक काम किये हैं और जनता हमें फिर से सत्ता में वापस लायेगी। उन्होंने कहा कि हम पहले नंबर पर हैं दूसरे दल इस बात का फैसला कर लें कि उन्हें किस स्थान पर आना है। अखिलेश ने कहा कि हमारी लड़ाई किसी से नहीं है, हम पहले नंबर पर हैं।
यूपी में राजपूत वोट बैंक के लिए छिड़ेगी भाजपा और सपा में जंग
दूसरे दल तय करें किस नंबर पर उन्हें आना है। तमाम ताकतें घबरा गयी हैं। उन्होंने कहा कि अगर हमने एक्सप्रेस वे बनाया तो दूसरे दलों को भी बताना होगा कि उन्होंने प्रदेश के लिए क्या किया। हाल ही में जो सर्वे सामने आया था जिसमें सपा को तीसरे नंबर की पार्टी बताया गया था उसपर बोलते हुए अखिलेश यादव ने क हा कि सर्वे का परिणाम यह हुआ कि स्वामी प्रसाद मौर्या ने बसपा को छोड़ दिया।












Click it and Unblock the Notifications