अखिलेश का पीएम पर हमला, पहले 2 दिन कहा अब दुखी होकर 50 दिन बोल रहे

अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बोला बड़ा हमला, बोले पहले तो दो दिन की बात कही थी लेकिन अब गोवा में दुखी होकर 50 दिन की बात कर रहे हैं।

लखनऊ। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री के 500 और 1000 रुपए के नोट को बंद किए जाने के फैसले पर एक बार फिर हमला बोला है। उन्होंने कहा लोगों को रही दिक्कतें अभी लंबे समय तक चलेगी।

akhilesh yadav

दो महीने तक रहेगी पैसे की दिक्कत
अखिलेश यादव ने कहा कि मैंने अपने अधिकारियों से पूछा कि हमारे बैंकों में कितना पैसा आ गया है, उस पर नज़र डालें तो अभी भी पैसे की दिक्तक को खत्म होने में दो महीने से अधिक का समय लग सकता है।

जानें बैंक अकाउंट में 2.5 लाख रुपए से अधिक जमा करवाने पर क्या होगा?

पीएम हर रोज नया समय बता रहे
अखिलेश यादव ने पीएम पर पलटवार करते हुए कहा कि पहले कहा कुछ दिन में सब ठीक हो जाएगा, फिर कहा 10 दिन और कल गोवा में दुखी होकर कहा कि 50 दिन।

समाजवादियों को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला

सरकार के इस फैसले पर बोलते हुए अखिलेश ने कहा कि पहले तमाम मुद्दे 10-15 दिन में खत्म हो गए लेकिन यह पैसे वाला मामला लंबा चलने वाला है। उन्होंने कहा कि इस फैसले से समाजवादियों को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।

एक दूसरे पर भरोसा करना होगा
अखिलेश यादव ने कहा कि कालाधन का मामला इस फैसले से खत्म नहीं हो सकता है। जब तक लोग एक दूसरे पर भरोसा नहीं करेंगे तबतक यह भ्रष्टाचार और कालाधन की समस्या खत्म नहीं होगी।

अखिलेश ने कहा कि हमें इस नोट के बंद होने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। इससे पहले अखिलेश यादव पीएम मोदी को पत्र लिखकर 500 रुपए के नोटों को 30 नवंबर तक इस्तेमाल किए जाने की अपील की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+