कुशीनगर एयरपोर्ट पर शुरू हुई राजनीति, अखिलेश यादव ने लिया श्रेय, कही ये बात

लखनऊ। कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लेकर अब सियायत शुरू हो गई है। इस काम को जहां भारतीय जनता पार्टी अपना बता रही है वहीं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इसे अपनी सरकार के दौरान हुआ काम बताया है। अखिलेश यादव ने सपा काल में शुरु हुए कुशीनगर एयरपोर्ट को इंटरनेशनल एयरपोर्ट की कैबिनेट मंजूरी मिलने पर बधाई दी है। इसके साथ ही मेरठ, मुरादाबाद, चित्रकूट, आजमगढ़ व अन्य एयरपोर्ट को भी यथाशीघ्र अनुमति दिए जाने की मांग की है।

Akhilesh Yadav says Kushinagar Airport work Started During his govt tenure

बता दें, केंद्रीय मंत्रिपरिषद ने बुधवार को पीएम नरेंद्र मोदी की अध्‍यक्षता में हुई बैठक में कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मंजूरी दी है। सूबे के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने इस फैसले के लिए पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्रिपरिषद को बधाई दी थी। सीएम योगी ने कहा था कि कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पूर्वी उत्तर प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ विकास को तेज गति और रोजगार के क्षेत्र में नई सम्‍भावनाएं पैदा होंगी। सीएम योगी ने कहा था कि तीन वर्ष के अंदर उत्तर प्रदेश में दो नए इंटरनेशनल एयरपोर्ट, पश्चिम में जेवर और पूर्व में भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में एयरपोर्ट की स्वीकृति मिली है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास को नई गति देने में कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की नई भूमिका होगी।

अखिलेश यादव ने गुरुवार को ट्वीट किया, 'सपा काल में शुरू हुए कुशीनगर एयरपोर्ट को इंटरनेशनल एयरपोर्ट की कैबिनेट मंजूरी मिलने पर उन सबको बधाई जिन्होंने कई साल पहले ये प्रयास आरंभ किया था। सपा काल में प्रारंभ हुए मेरठ, मुरादाबाद, चित्रकूट, आज़मगढ़ व अन्य एअरपोर्ट को भी यथाशीघ्र अनुमति दी जाए।' इससे पहले अखिलेश ने हैशटैग 'सपा का काम जनता के नाम' का इस्तेमाल किया। बता दें, कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मंजूरी मिलने के बाद बौद्ध श्रद्धालुओं के लिए उनके तीर्थस्थलों की दूरी घट जाएगी। लंबे समय से यहां इंटरनेशनल एयरपोर्ट की मांग उठ रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+