BJP की उपेक्षा के चलते उत्तर प्रदेश में बदहाल हुई स्वास्थ्य सेवाएं, अखिलेश यादव ने कहा

BJP की उपेक्षा के चलते उत्तर प्रदेश में बदहाल हुई स्वास्थ्य सेवाएं, अखिलेश यादव ने कहा

लखनऊ, जून 13: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर तंस कसते हुए तीखा हमला बोला है। अखिलेश यादव ने कहा, 'भाजपा सरकार की उपेक्षा के चलते उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हो गई है।' प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर कोई नियंत्रण नहीं है। दवाओं, इंजेक्शन की कालाबाजारी बेरोकटोक जारी है। कोरोना कर्फ्यू और ऑक्सीजन की किल्लत ने लोगों की कमर तोड़ कर रख दी है।

akhilesh yadav said health services in uttar pradesh deteriorated due to neglect of bjp

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा दोतरफा बातें और चालें चलती है। एक तरफ सरकार कहती है कि कोरोना का इलाज फ्री में है वहीं दूसरी ओर सरकारी बैंक कोरोना इलाज के लिए 8.5 प्रतिशत की ब्याज दर से लोन दे रहे है। यादव ने कहा कि बिगड़ी स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल यह है कि मिर्जापुर के तिलोवगांव में एक गंभीर मरीज को चारपाई में लादकर उपचार के लिए 8 किलोमीटर पैदल चलकर अस्पताल पहुंचाने का तस्वीर सामने आई है। भाजपा राज में गंभीर मरीजों को एंबुलेंस तक नसीब नहीं है।

समाजवादी सरकार ने 108 एम्बुलेंस सेवा शुरू की थी उसकी व्यवस्था भाजपा ने चौपट कर दी। कानपुर में ठेले पर एक मरीज को लाने ओर कूड़ा गाड़ी में शव ले जाने की शर्मनाक घटनाएं भी हुई है। निजी अस्पतालों ने कोरोना संकट में जबरन लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी। आगरा के पारस अस्पताल में ऑक्सीजन बंद कर मरीजों को मौत के मुंह में जाने दिया गया। सरकार ने जो दरें इलाज और आवश्यक दवाओं के लिए तय की, उनका कहीं पालन नहीं हुआ।

पूर्व सीएम ने कहा कि कोरोना संकट के दौर में ही भाजपा सरकार ने अपनी खूब वाहवाही की, लेकिन दूसरी लहर के आने के साथ सब किंकर्तव्यविमूढ़ की स्थिति में चले गए। ब्लैक फंगस का सही इलाज अस्पतालों में नहीं हो पाया। दवाओं, इंजेक्शन का अकाल है। मुख्यमंत्री जी दिल्ली में अपने शीर्ष नेतृत्व से भेंट वार्ता में व्यस्त रहे। प्रदेश में हाहाकार मचा है। जनता त्रस्त है। भाजपा जनता के दुःख दर्द से जुड़ने के बजाय सिर्फ सत्ता बचाने में व्यस्त है। भाजपा का यही लोकतंत्र है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+