अखि‍लेश का योगी सरकार पर न‍िशाना, कहा- राजनीतिक दोषारोपण की जगह जनहित में काम करें

लखनऊ, मई 12: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी की योगी सरकार पर कोविड प्रबंधन को लेकर निशाना साधा है। अखिलेश यादव का कहना है कि भाजपा सरकार अपनी नाकामी छ‍िपाने के लिए विपक्ष को जिम्मेदार ठहरा रही है। सपा अध्‍यक्ष ने ये भी कहा कि अगर समाजवादी पार्टी की सरकार के समय प्रदेश में बनी स्‍वास्‍थ्‍य और अन्य संरचनाओं पर सदुपयोग सरकार करे तो प्रदेशवास‍ियों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि सियासी दोषारोपण की बजाए भाजपा को जनहित में काम करना चाहिए।

Recommended Video

    UP में Corona का कहर Akhilesh का Yogi सरकार पर न‍िशाना, कहा- जनहित में काम करें | वनइंडिया हिंदी
    akhilesh yadav said bjp Government should stop blaming the opposition for its failure

    'अहंकारी भाजपा राजनीतिक दोषारोपण की जगह जनहित में काम करे'

    अखि‍लेश यादव ने बुधवार को ट्वीट किया, 'प्रदेश की भाजपा सरकार अपनी नाकामी के लिए विपक्ष को जिम्मेदार ठहराना बंद करके ऑक्सीजन, बेड, दवाई का इंतजाम करे। अगर सपा के समय बनी स्वास्थ्य व अन्य संरचनाओं का सदुपयोग सरकार करे तो प्रदेशवासियों की जान बचाई जा सकती है। अहंकारी भाजपा राजनीतिक दोषारोपण की जगह जनहित में काम करे।'

    सीएम योगी ने ब‍िना नाम ल‍िए अखि‍लेश पर साधा था न‍िशाना

    बता दें, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अपने ट्वीट में बिना नाम लिए सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशान साधते हुए लिखा था, 'प्रदेश के एक पूर्व मुख्यमंत्री ने यह कहकर कि यह भाजपा की वैक्सीन है और वह वैक्सीन नहीं लगवाएंगे, जनता को गुमराह करने व कोरोना के विरुद्ध इस लड़ाई को कमजोर करने का कुप्रयास किया। मैं सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि कोविड के विरुद्ध इस युद्ध में हम सब मिलकर शीघ्र विजयी होंगे।' मुख्यमंत्री योगी कांग्रेस पर भी निशाना साधा था। उन्होंने लिखा- 'कोरोना महामारी के विरुद्ध संघर्ष को शिथिल करने की कांग्रेस की कूटरचना उसकी जनविरोधी प्रवृत्ति को प्रकट करती है। आज जबकि पूरा देश प्रधानमंत्री के साथ है और उनके नेतृत्व में कोरोना से लड़ रहा है, उस समय कांग्रेस के नेताओं का दुष्प्रचार उनकी कुटिल मनोवृत्ति का परिचायक है।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+