सपा की हार का अखिलेश ने लिया बदला, 36 मंत्री बर्खास्त !

akhilesh yadav
लखनऊ। लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद समाजवादी पार्टी अपना आपा खो बैठी है। पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव हार का ठीकरा बेटा अखिलेश और उनके मंत्रियों पर फोड़ रहे हैं तो वहीं सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव नाराज पिता के गुस्से को शांत करने की कोशिश कर रहे हैं। यूपी में मिली कारारी हार का बदला मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव ने सूबे के दर्जा प्राप्त मंत्रियों से उन्हें बर्खास्त करके लिया है।

अखिलेश ने प्रदेश के 36 दर्जा प्राप्त मंत्रियों को बर्खास्त कर दिया है। भले ही एक्शन आज लिया गया हो, लेकिन इसकी पटकथा तो चुनाव परिणाम के आते ही लिखी जानी शुरु हो गई थी। अखिलेश यादव की हिट लिस्ट में सपा की लध्‍धड़ सेना में से पांच दर्जा प्राप्त मंत्री हैं और बाकी 31 दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री हैं।

मंत्रियों की बर्खास्तगी से पहले मुलायम सिंह यादव ने प्रदेश के सभी प्रत्याशियों और मंत्रियों की बैठक बुलाई थी, हालांकि उन्होंने किसी को फटकार न लगाते हुए आगे मेहनत करने की सलाह दी थी। अब यही चर्चा हो रही है कि निकालने से पहले मुलायम ‌महज पुचकार रहे थे।

किस-किस का पत्ता हुआ साफ

अखिलेश ने मगलवार को 36 मंत्रियों की लिस्ट जारी कर दी जिनके ऊपर लोकसभा चुनाव में हार का ठीकरा फोड़ा गया। कै‌बिनेट मीटिंग के बाद यह लिस्ट जारी की गई। इसमें सबसे ‌बड़ा झटका इन पांच लोगों को लगा। नरेंद्र भाटी ने चुनाव के दौरान बेवजह की बयानबाजी से अखिलेश को परेशान भी किया था।

उत्तर प्रदेश राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्‍थान के अध्यक्ष साहब सिंह सैनी।
उत्तर प्रदेश एग्रो के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह भाटी।
उत्तर प्रदेश राज्य वाणिज्यकर सलाहकार समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र मोहन अग्रवाल।
राज्य श्रम संविदा सलाहकार बोर्ड के अध्यक्ष सतीश दीक्षित।
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद की अध्यक्ष अनुराधा चौधरी।

इनके अलावा अखिलेश की हिट लिस्ट में उत्तर प्रदेश युवा कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष आशु मलिक, हाजी इकराम कुरैशी, अशोक उर्फ राजा चतुर्वेदी, कुलदीप उज्‍ज्वल, देवेंद्र कुमार गुप्ता, केसी पांडेय, वसीम अहमद खान, रामबाबू यादव, कमलेश पाठक, लीलावती कुश्वाहा, विद्यावती राजभर आदि है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+