SC के फैसले पर अखिलेश की टिप्पणी, कहा कोर्ट यह भी बता दे कि हम क्या पहनें
लखनऊ। सुप्रीम कोर्ट ने हाल के अपने अहम फैसले में आदेश दिया है कि सरकारी विज्ञापणों पर मुख्यमंत्रियों और नेताओं की तस्वीर नहीं होगी। इस फैसले से नाराज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट को नेताओं की ड्रेस भी तय कर देनी चाहिए।

बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम फैसले में कहा था कि सरकारी विज्ञापनों पर सिर्फ प्रधानमंत्री की तस्वीर लग सकती है। पीएम के अलावा राष्ट्रपति और देश के चीफ जस्टिस की तस्वीर लगाने की भी अनुमति दी थी। ऐसे में इस फैसले से नाराज सीएम अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा है कि कोर्ट ये भी बता दें कि'क्या कपड़े पहनें, यह भी बता दें।'
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि ये फैसला उन सभी विज्ञापनों पर लागू होगा जो केंद्र और राज्य सरकारें स्कीमों के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए जारी करती हैं।












Click it and Unblock the Notifications