अखि‍लेश का बीजेपी पर हमला, बोले- कृषि कानून लाकर खरबपतियों को ही फायदा पहुंचाया

Akhilesh Yadav Targets BJP: लखनऊ। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh yadav) ने कृषि कानूनों (Farm laws), नोटबंदी, जीएसटी को लेकर भाजपा पर न‍ि‍शाना साधा है। अखिलेश ने कहा भाजपा (BJP) ने नोटबंदी, जीएसटी, श्रम कानून व कृषि कानून लाकर खरबपतियों को ही फायदा पहुंचाने वाले नियम बनाए हैं। भाजपा ने आम जनता को बहुत सताया है। कहा कि भाजपा द्वारा किसानों (Farmers) को बदनाम करने के प्रपंचों से किसान बहुत आहत हैं। अखि‍लेश ने रविवार को ट्वीट किया, 'वो आंसू टपके बस दो आंख से हैं, पर दुख-दर्द वो लाखों लाख के हैं।'

akhilesh yadav on bjp govt over farm laws demonetization and gst

भाजपा झूठ, नफरत और अफवाहों की राजनीति करती है: अखि‍लेश

सपा अध्यक्ष ने शनिवार को कहा था कि महात्मा गांधी का हत्यारा नफरत व सांप्रदायिकता की भावना से भरा हुआ था। दुखद यह है कि वही विचारधारा आज भी जिंदा है। अखि‍लेश यादव ने कहा कि गांधीजी के सपनों को पूरा करने के लिए सभी समाजवादियों को एकजुट हो जाना चाहिए। भाजपा राज में गरीबों व निर्दोषों को सताया जा रहा है। किसान व नौजवान मारे-मारे फिर रहे हैं। जायज मांग उठाने पर लाठियां चलती है। सीबीआई व ईडी का प्रयोग विपक्षियों के चरित्रहनन के लिए किया जा रहा है। भाजपा झूठ, नफरत और अफवाहों की राजनीति करती है।

बीजेपी पर हमलावर हैं अखि‍लेश यादव

अखि‍लेश यादव सोशल मीडिया के जरिए लगातार केंद्र और यूपी की बीजेपी सरकार पर हमलावर हैं। शनिवार को भी उन्‍होंने ट्ववीट कर भाजपा पर हमला बोला था। अखि‍लेश ने ट्वीट में ल‍िखा, 'किसानों को लेकर उमड़ा जनभावना का अभूतपूर्व सैलाब दर्शाता है कि भाजपा की जनमानस के खि‍लाफ जो शोषणकारी नीतियां हैं उनसे आम जनता कितनी दुखी है। पश्चिमी उप्र से लेकर पूर्वी उप्र तक सब किसानों के साथ हैं। गाजीपुर से गाजीपुर तक उप्र भाजपा के विरूद्ध एकजुट है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+