अखिलेश ने किया लखनऊ मेट्रो रेल परियोजना का शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने पहले चरण में अमौसी हवाई अडडे से मुंशी पुलिया के बीच बनने वाले मेट्रो मार्ग का शिलान्यास करने के बाद कहा कि तेजी से फैलते शहरों के लिये सार्वजनिक परिवहन बेहद जरूरी है और ऐसे परिवहन की सबसे बेहतर प्रणाली मेट्रो है। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले तीन साल में लखनउ में मेट्रो दौड़ने लगेगी। उन्होंने कहा आज लखनऊ में मेट्रो की शुरुआत हुई है। यह विकास के एक युग की शुरुआत है। जिन शहरों में मेट्रो शुरू हुई उनकी तस्वीर बदल गयी। मेट्रो एक जरूरत है। अखिलेश ने मेट्रो मैन पदमश्री ई़ श्रीधरन को लखनउ मेट्रो रेल निगम (एलएमआरसी) के साथ बतौर सलाहकार जुड़ने के लिये धन्यवाद दिया।
अखिलेश ने कहा कि अगर पिछली सरकार के कार्यकाल में धन की बर्बादी ना हुई होती तो उन्हीं पैसों से मेट्रो चल जाती। इतने बड़े पैमाने पर देश और दुनिया में कहीं और धन की बर्बादी नहीं की गयी होती तो लखनऊ और उत्तर प्रदेश कहीं और दिखायी देता। इस मौके पर समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने मुख्यमंत्री से कहा कि वह तीन साल के बजाय डेढ़ साल के अंदर मेट्रो का संचालन शुरू कराएं। इसके लिये तीन पालियों में आठ-आठ घंटे लगातार काम कराया जाए।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन












Click it and Unblock the Notifications