नोटबंदी से परेशान गरीब परिवार की बेटियों के अखिलेश कराएंगे पीले हाथ

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यूपी में शुरू की शादी अनुदान योजना, इस योजना के तहत गरीब बेटियों के विवाह के लिए 20-20 हजार रुपए का अनुदान दिया जाएगा

लखनऊ। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज यूपी में शादी अनुदान योजना की शुरुआत की है। इस योजना की शुरुआत करते हुए उन्होंने गरीब बेटियों के विवाह के लिए 20 हजार रुपए का अनुदान बांटा।

akhilesh yadav

Video- अब लखनऊ में करिए ऐतिहासिक मॉर्निंग वॉक

2 लाख लोगों को मिलेगा लाभ
इस योजना के तहत 6 से 10 दिसंबर तक प्रदेशभर में 2 लाख लोगों को चयनित करके इसका लाभ दिया जाएगा। इस मौके पर बोलते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला।

नोट की छपाई में घपला हुआ है

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा वालों ने नोट तो छाप दिया लेकिन उसका रंग छूट रहा है। उन्होंने सरकार पर नोट की छपाई में घपले का भी आरोप लगा दिया, हालांकि उन्होंने यह बयान तंज के तौर पर दिया है।

उस्ताद बिस्मिल्लाह खान की पांच चांदी की शहनाई हुई चोरी

भाजपा को भुगतना पड़ेगा खामियाजा
अखिलेश ने कहा कि एक तरफ जहां हम लोगों को पैसा देने का काम कर रहे हैं तो दूसरी तरफ वो लोगों को लाइन में लगाने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि नोटबंदी का खामियाजा भाजपा को आगामी चुनाव में भुगतना पड़ेगा।

नोटबंदी के फैसले पर बोलते हुए अखिलेश ने कहा कि भाजपा वालों ने इस मुद्दे को भी देशभक्ति से जोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि ये लोग देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने में लगे हैं।

पत्थर वाली सरकार ने कुछ नहीं किया

एक बार फिर से बसपा सुप्रीमों को आड़े हाथों लेते हुए अखिलेश ने कहा कि पत्थर वाली सरकार ने हमसे पहले कोई काम नहीं किया, जो भी काम दिख रहा है वह सब हमने किया है। उन्होंने कहा कि पत्थर वाली सरकार ने सिर्फ हाथी लगवाएं, लेकिन लोग हाथी देखने की बजाए बोट पर बैठ रहे हैं।

समाजवादी लोग फिर बनाएंगे सरकार
अखिलेश ने एक बार फिर से दोहराया कि कि समाजवादी लोग फिर से सरकार बनाएंगे। हमने गरीबों के लिए काम किया है, उन्हें समाजवादी एंबुलेंस सेवा और समाजवादी आवास के लिए 3 लाख रुपए की मदद देने का काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+