पीएम मोदी के लखनऊ दौरे पर अखिलेश का हमला, कहा- हमारे श्रेय का अपहरण कर रहे हैं भाजपाई

लखनऊ। पीएम नरेंद्र मोदी के लखनऊ दौरे को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला बोला है। अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा है कि सपा कार्यकाल में लखनऊ में लोकभवन का निर्माण और लोकार्पण हुआ, लेकिन भाजपाई अब हमारे श्रेय का अपहरण कर रहे हैं। दूसरे के कामों का फीता काटनेवालों ध्यान रहे जनता आप का पत्ता काटने के लिए तैयार बैठी है।

akhilesh Yadav attacks on bjp over pm modi lucknow visit

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर लखनऊ आ रहे हैं। पीएम मोदी लखनऊ के लोक भवन में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की कांस्य प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इस मौके पर पीएम मोदी सीजी सिटी में स्थापित होने वाले अटल बिहारी चिकित्सा विश्वविद्यालय का शिलान्यास भी करेंगे।

पीएम मोदी बुधवार दोपहर तीन बजे विशेष विमान से लखनऊ पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से सीधे लोक भवन जाएंगे। प्रधानमंत्री लोक भवन में करीब 3.30 बजे अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+