'खर्चुअल रैली या वर्चुअल रैली', अखिलेश बोले- भाजपा झूठ का विश्व रिकॉर्ड बना रही है
लखनऊ। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की 'वर्चुअल रैली' को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला बोला है। अखिलेश यादव ने कहा कि अगर ये चुनावी रैलियां नहीं हैं तो फिर बूथ स्तर तक इन्हें पहुंचाने के प्रयास क्यों हो रहे हैं। अखिलेश ने कहा कि भाजपा झूठ का विश्व रिकॉर्ड बना रही है। बता दें, अमित शाह ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल के लिए 'डिजिटल रैली' की। इस दौरान उन्होंने राज्य की ममता बनर्जी सरकार को निशाने पर रखा।

अखिलेश यादव ने मंगलवार को ट्वीट किया, ''सुना है बिहार की तरह आज प. बंगाल में भी अरबों खर्च करके विश्व रिकार्ड बनाने वाली एक 'खर्चुअल रैली'... या 'वर्चुअल रैली' हो रही है। दावा ये है कि ये चुनावी रैलियां नहीं हैं तो फिर बूथ स्तर तक इन्हें पहुँचाने के प्रयास क्यों?'' अखिलेश ने आगे लिखा, ''दरअसल भाजपा झूठ का विश्व रिकॉर्ड बना रही है।'' इससे पहले भारत और चीन सीमा विवाद को लेकर भी अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए कहा, ''पूर्वी लद्दाख़ में भारतीय सीमा क्षेत्र में एक महीने से चीनी सेनाओं का अतिक्रमण देश को अस्वीकार्य है। सरकार को सख्त क़दम उठाने चाहिए, जिससे सेना का मनोबल बना रहे। चूंकि भाजपा एकाधिकारी फैसले लेती है अत: वह अपने को कमजोर समझ रही है जबकि जनता और प्रतिपक्ष इस विषय पर उनके साथ है।''
दरअसल एक महीने से भारत और चाइना के बीच लद्दाख में दोनों सेनाओं को लेकर तनातनी चल रही है, पैंगोंग लेक के फिंगर 4 और फिंगर 8 को लेकर है विवाद गहराया हुआ है, अप्रैल से पहले सेना फिंगर 8 तक पेट्रोलिंग करने जाती थी लेकिन अब चीनी सेना भारतीय सेना को फिंगर 4 से आगे बढ़ने नही दे रही है, चीनी सेना की आपत्ति है भारत बॉर्डर पर सड़क क्यों बना रहा है, जबकि भारत का कहना है सड़क वाली जगह बॉर्डर से दूर और उसका इलाका है।












Click it and Unblock the Notifications