अखिलेश ने कसा तंज, ‘विकास’ पूछ रहा है: प्रधान जी का ‘अच्छे दिन वाला घोषणा पत्र’ क्या चुनाव के बाद आयेगा?
Lucknow News, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा के घोषणा पत्र को लेकर तंज कसा है। उन्होंने पूछा कि, 'अच्छे दिन वाला घोषणा पत्र' क्या चुनाव के बाद आयेगा?। उन्होंने कहा कि भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। बता दें कि कांग्रेस ने 2 अप्रैल को अपना घोषणा पत्र (Congress Manifesto) जारी कर दिया है।
|
कब आएगा अच्छे दिनों वाला घोषणा पत्र
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है। लिखा है कि, ‘विकास' पूछ रहा है: प्रधान जी का ‘अच्छे दिन वाला घोषणा पत्र' क्या चुनाव के बाद आयेगा? इस बार तो भाजपा वाले एक-दूसरे से भी नहीं कह पा रहे हैं कि ‘अच्छे दिन आने वाले हैं' तो भला जनता से क्या कहेंगे। भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है...
|
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ पर साधा निशाना
अखिलेश यादव ने ट्वीट कर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, ‘विकास' पूछ रहा है: गोरखपुर में सांसद जी को मठाधीशी का जो झोला भर प्रसाद मिला है, क्या उसे वो पूरा गटक जाएंगे या किसी से बाँटेंगे भी? ये भाजपा का घाटे का सौदा है क्योंकि जनता ने सांसद को नहीं, उनके पीछे एकजुट महागठबंधन को जिताया था। चुनाव में इन मौसेरों की नैया डूबना तय है।
ये भी पढ़ें:- उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव की पढ़ें विस्तृत कवरेज
|
भाजपा सरकार छीन रही है नौकरियां
एक तरफ़ बढ़ती बेरोज़गारी तो दूसरी तरफ़ लोगों की रोज़ी रोटी पर बेशर्मी से लात मारने की साज़िश! नोटबंदी में तो गरीबों से हज़ारों रुपए ले लिए और अब हज़ारों BSNL के कारिंदों की नौकरी छीन लेने की तैयारी। बस इतना इंतज़ार है कि चुनाव ख़त्म हो जाए।