BJP छोड़ सपा में शामिल हुए विधायक जितेंद्र वर्मा को अखिलेश ने बनाया आगरा का जिलाध्यक्ष
लखनऊ, 24 जनवरी: समाजवादी पार्टी में शामिल हुए बीजेपी विधायक जितेन्द्र वर्मा को अखिलेश यादव ने आगरा का जिलाध्यक्ष बनाया है। समाजवादी पार्टी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से सोमवार को यह जानकारी दी गई। इसके साथ ही बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा गया। सपा ने ट्वीट के जरिए बीजेपी पर निषाद समाज के तिरस्कार कर आरोप लगाया है। सपा ने कहा कि तिरस्कार के चलते वंचित वर्ग के नेताओं का बीजेपी छोड़ने का सिलसिला जारी है। बता दें, बीजेपी ने जितेंद्र वर्मा का टिकट काटकर बसपा से आए पूर्व विधायक छोटेलाल वर्मा को आगरा के फतेहाबाद विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है।
Recommended Video

'पिछड़ों दलितों का इंकलाब होगा, 22 में बदलाव होगा'
समाजवादी पार्टी ने सोमवार को ट्वीट किया, ''BJP में निरंतर जारी है निषाद समाज का तिरस्कार! जिसके चलते वंचित वर्ग के नेता लगातार भाजपा छोड़ रहे हैं। फतेहाबाद से BJP विधायक श्री जितेन्द्र वर्मा भाजपा छोड़, सपा में हुए शामिल, राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने बनाया आगरा का जिलाध्यक्ष। पिछड़ों दलितों का इंकलाब होगा, 22 में बदलाव होगा।''
जितेंद्र वर्मा बोले- समाजवादी पार्टी यूपी में सरकार बनाएगी
टिकट न मिलने से नाराज बीजेपी विधायक जितेंद्र वर्मा ने रविवार को ही भाजपा छोड़ समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया था। उन्होंने दावा किया कि इस बार समाजवादी पार्टी यूपी में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा, ''मैंने बीजेपी के लिए काम किया लेकिन इसके बावजूद मुझे टिकट नहीं दिया गया। भाजपा ने कहा कि वे युवाओं को बढ़ावा देंगे, लेकिन 75 वर्षीय को टिकट दिया था। समाजवादी पार्टी यूपी में सरकार बनाएगी और हम लोगों के कल्याण के लिए काम करेंगे।''












Click it and Unblock the Notifications