सपा में घमासान के बीच CM अखिलेश 3 अक्टूबर से करेंगे रथ यात्रा
लखनऊ। समाजवादी पार्टी में जारी घमासान के बीच मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रथ यात्रा का ऐलान कर दिया है। अखिलेश ने 3 अक्टूबर से समाजवादी पार्टी विकास यात्रा का ऐलान कर दिया है। अखिलेश इस दौरे पूरे प्रदेश का दौरा करेंगे। इसे 'समाजवादी विकास रथ यात्रा' नाम दिया गया है।
अखिलेश खुद उस बस की फोटो ट्विटर पर शेयर की है। इस विकास यात्रा को फैसला 25 जून को ही लखनऊ में समाजवादी पार्टी के संसदीय बोर्ड की बैठक के दौरान किया गया था। फिर सपा मुकिया मुलायम सिंह यादव की सहमति मिलने के बाद इस का कार्यक्रम तय किया गया। आखिर किस बाहरी पर बरसे अखिलेश, किन फैसलों को बदलने का था दबाव
3 अक्टूबर से, समाजवादी विकास रथ-यात्रा, विकास से विजय की ओर pic.twitter.com/Pq5GFu7EbM
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 14, 2016
आपको बता दें कि साल 2012 के विधानसभा चुनाव से पहले भी अखिलेश रथ यात्रा पर निकले थे। इसके लिए खास बस तैयार किया गया है। बस में सभी सुविधाएं लैस है। इस बस को सजाने का काम जर्मनी की कंपनी ने किया है। अखिलेश इस यात्रा के दौरान राज्यभर में घूम-घूमकर सरकार के कामों का बखान करेंगे।
चाचा है नाराज
सपा में चाचा-भतीजे की लड़ाई अब दिल्ली तक पहुंच गई है। शिवपाल यादव मुलायम से मिलने दिल्ली पहुंचे। उन्होंने मुलायम से ढाई घंटे लंबी बैठक की है। जिसके बाद उन्होंने इस्तीफा देने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि इस्तीफे का सवाल ही नहीं उठता। मैं अभी भी मंत्री हूं और रहूंगा। यूपी अध्यक्ष का पद भी बखूबी निभाऊंगा।
क्या है मामला
आपको बता दे कि सीएम अखिलेश यादव को सपा के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटकर शिवपाल यादव को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष पद दे दिया गया। जिसके बाद बतौर सीएम अखिलेश ने यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री शिवपाल से कई अहम विभाग वापस ले लिए।