केशव मौर्य पर अखिलेश की टिप्पणी की सिद्धार्थनाथ सिंह ने की निंदा, बोले- उन्हें पिछड़े वर्गों से प्रेम नहीं

लखनऊ, 25 मई: उत्तर प्रदेश विधानसभा में इन दिनों गरमा-गरमी का माहौल है। बुधवार का ये गर्माहट उस वक्त और बढ़ गई जब नेता प्रतिपक्ष की भूमिका में सपा प्रमुख अखिलेश यादव डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की बात पर बिफर पड़े। अखिलेश और केशव प्रसाद मौर्य के बीच तीखी नोंकझोक देखने को मिली। इस दौरान अखिलेश ने डिप्टी सीएम को 'तुम' कहकर भी संबोधित किया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। भाजपा विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष एक पूर्व मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं और जिस तरह से केशव प्रसाद मौर्य के ऊपर टिप्पणी की, वह शोभा नहीं देता और जितनी निंदा की जाए वह कम है। कहीं न कहीं उनको पिछड़े वर्गों से उनको प्रेम नहीं है।

Recommended Video

    Uttar Pradesh Assembly में Keshav Prasad Maurya और Akhilesh Yadav के बीच तीखी बहस | वनइंडिया हिंदी
    केशव मौर्य ने लिया सैफई का नाम तो भड़के अखिलेश

    केशव मौर्य ने लिया सैफई का नाम तो भड़के अखिलेश


    दरअसल, विधानसभा के अंदर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनवाने के दौरान अखिलेश की ओर इशारा करते हुए कहा, 'अध्यक्ष जी कृप्या इन्हें बता दीजिए कि पांच साल सत्ता में नहीं रहे, अब पांच साल के लिए फिर विदा हो गए हैं। 2027 में चुनाव आएगा तो फिर कमल खिलेगा। सड़क किसने बनाई है, एक्सप्रेस वे किसने बनाया, मेट्रो किसने बनाई है, ऐसा लगता है कि आपने सैफई की जमीन बेचकर आपने यह सब बना दिया है।'

    अखिलेश बोले- तुमने अपने पिता जी के पैसे से राशन बांटा है क्या ?

    अखिलेश बोले- तुमने अपने पिता जी के पैसे से राशन बांटा है क्या ?

    केशव प्रसाद मौर्य की बात सुनते ही अखिलेश यादव भड़क गए और खड़े होकर कहा कि तुम क्या अपने पिता जी के पास से पैसे लाते हो? तुमने राशन बांटा तो पिता जी के पैसे बांटा ? अखिलेश यादव के इतना कहते ही दोनों पार्टियों के विधायक खड़े हो गए और हंगामा करने लगा। इस दौरान सदन का माहौल इतना गरम हो गया कि सीएम योगी आदित्यनाथ को खुद खड़े होकर माहौल को संभालना पड़ा।

    सिद्धार्थनाथ सिंह ने क्या कहा ?

    सिद्धार्थनाथ सिंह ने क्या कहा ?

    सदन में अखिलेश यादव के बयान पर भाजपा विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष एक पूर्व मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं और जिस तरह से केशव प्रसाद मौर्य के ऊपर टिप्पणी की, वह शोभा नहीं देता और जितनी निंदा की जाए वह कम है। कहीं न कहीं उनको पिछड़े वर्गों से उनको प्रेम नहीं है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+