रसोई गैस के दाम बढ़ने पर अखिलेश यादव ने कसा तंज, कहा- 'उज्ज्वला योजना' का नाम कर देना चाहिए 'बुझव्वला योजना'

रसोई गैस के दाम बढ़ने पर अखिलेश यादव ने कसा तंज, कहा- 'उज्ज्वला योजना' का नाम कर देना चाहिए 'बुझव्वला योजना'

लखनऊ, 19 अगस्त: रसोई गैस के दामों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोलियम कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 25 रुपए की बढ़ोतरी कर दी है। रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी किए जाने के बाद केंद्र की मोदी सरकार एक बार फिर विपक्षी पार्टियों के निशाने पर आ गई है। सपा अध्यक्ष व पूर्व सीएम अखिलेश यादव गुरुवार 19 अगस्त को एक के बाद एक तीन ट्वीट कर केंद्र और यूपी सरकार पर निशाना साधा।

Akhilesh Yadav and Priyanka Gandhi criticized the Center for the increase in the price of LPG

Recommended Video

    LPG Cylinder Price: रसोई Gas Cylinder हुआ महंगा, जानें अब क्या है कीमत ? | वनइंडिया हिंदी

    पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने बढ़ते रसोई गैस का मुद्दा उठाते हुए कहा,

    रसोई गैस के दाम 25 रुपया और बढ़ाकर भाजपा सरकार ने आम लोगों के घरों के चूल्हे 'बुझा' दिये हैं। उज्ज्वला योजना का नाम बदलकर 'बुझव्वला योजना' कर देना चाहिए। इतना ही नहीं, अखिलेश ने कहा, 'महंगा सिलेंडर' बना मुड्डा, चूल्हे पर सिक रहा है भुट्टा। #आधी_कमाई_दुगनी_महंगाई #नहीं_चाहिए_भाजपा

    अखिलेश यादव यही नहीं रूके उन्होंने यूपी सरकार को घेरते हुए कहा,

    हवा-हवाई बातें करने वाले भाजपाइयों को समझ आ गया है कि उनके बस का कुछ भी नहीं है इसीलिए वो उप्र की हवाई पट्टियों तक को पूंजीपतियों के हाथ में सौंप रहे हैं और लगता है ख़ुद से ही कह रहे हैं कि 'हम से न हो पाएगा'। भाजपाई सब कुछ बेचकर चैन की नींद सोना चाहते हैं। #नहीं_चाहिए_भाजपा

    इससे पहले कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर रसोई गैस के दामों में हुई बढ़ोतरी पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। प्रियंका गांधी ने कहा,

    1 जुलाई को रसोई गैस पर मोदी जी की सरकार ने 25 रू बढ़ाया और 17 अगस्त को फिर 25रू बढ़ा दिए। उज्ज्वला का सपना दिखाकर, हर महीने रसोई गैस के दाम बढ़ाकर भाजपा सरकार की उगाही योजना फल-फूल रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+