सौतेले भाई की पत्नी करेगी पॉलिटिक्स में एंट्री तो नाराज हो गए अखिलेश

मुलायम सिंह यादव के सौतेले बेटे प्रतीक यादव भले ही राजनीति को ना कर चुके हो, लेकिन उन्हें अपनी पत्नी को सियासी दंगल में उतारने से कोई परहेज नही है। अपनी बहुओं के राजनीति में आने के मुद्दे पर मुलायम सिंह यादव के परिवार में विवाद की स्थिति बनती दिख रही है। दरअसल, मुलायम के छोटे बेटे प्रतीक ने राजनीति में आने से इनकार कर दिया है, लेकिन यह भी कहा है कि उनकी पत्नी अपर्णा चाहे तो ऐसा कर सकती हैं।
यह बात मुलायम के बड़े बेटे और यूपी के सीएम अखिलेश यादव को आस नहीं आई है। हलांकि सपा के करीबी जानकार मानते हैं मलायम सिंह भी अपने परिवार की बहुओं के राजनीति मे आने के खिलाफ है। उन्होंने अखिलेश की पत्नी डिम्पल के चुनाव लड़ने का भी विरोध किया था। बाद में बेटे की जिद के आगे झुकना पड़ा था। डिंपल फिलहाल कन्नौज से सांसद है। अब परिवार की दूसरी बहु राजनीति में उतरने का मन बना रही है।
कौन है अपर्णा यादव
अखिलेश की मां मुलायम सिंह यादव की पहली पत्नी मालती देवी थीं, जिनका 2003 में निधन हो चुका है। प्रतीक की मां मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी साधना यादव हैं। प्रतीक यादव रियल एस्टेट का कारोबार करते हैं, जबकि अपर्णा एक एनजीओ से जुड़ी हैं। वो पिछले 25 सालों से समाजसेवा का काम कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications