मैगी के बाद तीन और बड़े ब्रांड के सैंपल्स में पायी गयी राख
लखनऊ। खाद्य उत्पादों की गुणवत्ता में लगातार आ रही कमी के बीच मैगी के बाद एक बार फिर से प्रतिष्ठित कंपनियों के उत्पादों में राख पायी गयी है। मैगी की टक्कर में बाबा रामदेव ने बाजार में उतारा आटा नूडल्स, कीमत 15 रुपये
बाराबंकी में नॉर सूपी नूडल्स, हॉर्लिक्स और जिंग्स हॉट गार्लिक नूडल्स के पैकेट में राख पायी गयी है। जिसके बाद सभी उत्पादों की जांच के लिए सैंपल्स लखनऊ के सरकारी लैब में भेज दिये गये हैं।
सभी उत्पादों के सैंपल्स एक मॉल से लिये गये हैं, जिसकी रिपोर्ट अगले दो हफ्तों में आ जायेगी। इन उत्पादों के टेस्ट मेकर में तय मात्रा से अधिक राख पायी गयी है।
तय सीमा के अनुसार राख की मात्रा एक फीसदी से अधिक नहीं हो सकती है। इन उत्पादों की निर्माता कंपनियों को नोटिस भेजकर एक महीने के भीतर जवाब मांगा गया है।
चिंग्स नूडल्स के टेस्टमेकर में 1.83 फीसदी, हॉर्लिक्स 2.37 फीसदी जबकि नॉर सूपी नूडल्स में 1.89 फीसदी राख पायी गयी है।













Click it and Unblock the Notifications