AFG vs WI: लखनऊ में होटलों के लिए भटकता रहा अफगानी क्रिकेट फैन, हाइट की वजह से नहीं मिला कमरा
लखनऊ। अफगानिस्तान-वेस्टइंडीज के बीच होने वाले वन डे सीरीज को देखने के लिए अफगानी फैन उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचा। लेकिन उसे रुकने के लिए होटल में कोई कमरा नहीं मिला। दरअसल, उसकी लंबाई और हुलिया देखकर होटल मालिकों ने उसको कमरा देने से इनकार कर दिया। इससे परेशान होकर शोर खान नाका थाने पहुंचा और मदद मांगी। आपको बता दें कि अटल बिहारी वाजपेयी अंतरराष्ट्रीय इकाना स्टेडियम में बुधवार (आज) अफगानिस्तान-वेस्टइंडीज वनडे क्रिकेट का मुकाबला है।

शेर खान की माने तो वह सोमवार को अफगानिस्तान से लखनऊ अपनी टीम को चीयर करने पहुंचा था। लेकिन लखनऊ पहुंचने के बाद उसे रुकने के लिए कोई कमरा नहीं मिला। थक-हारकर शेर खान नाका पुलिस स्टेशन पहुंचा और पुलिस से मदद की गुहार लगाई। उसने पुलिस को बताया कि वह लगातार होटलों के चक्कर लगा रहा है, लेकिन कोई उसे कमरा देने के लिए तैयार नहीं है। इसके बाद पुलिस ने उसके डाक्यूमेंट्स को वेरीफाई किया। सभी कागजात सही मिलने पर पुलिस ने चारबाग के एक होटल में उसे कमरा दिलवाया।
8 फुट 3 इंच लंबा है शेर खान
एएसपी पश्चिम विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि अफगान निवासी शेर खान की लंबाई 8 फुट 3 इंच के करीब है। उसकी लंबाई और हुलिया देखकर कोई भी होटल वाला डर के मारे कमरा नहीं दे रहा था। शेर खान के सभी पेपर सही पाए गए। उसके बाद पुलिस ने चारबाग में के एक होटल में कमरा दिलवाया।
30 साल के बाद लखनऊ में खेला जाएगा एक दिवसीय मैच
आपको बता दें कि एक दिवसीय श्रृंखला का पहला मैच आज लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी अंतरराष्ट्रीय इकाना स्टेडियम खेला जाएगा। गौरतलब है कि 30 साल के बाद लखनऊ में कोई एक दिवसीय मैच खेला जा रहा है। इससे पहले 1989 में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेला गया था।












Click it and Unblock the Notifications