अखिलेश यादव का रास्ता रोकने वाले ADM और CO को फेसबुक पर मिली जान से मारने की धमकी
Lucknow News, लखनऊ। लखनऊ एयरपोर्ट पर अखिलेश यादव को रोकने वाले एडीएम सिटी पूर्व वैभव मिश्रा और पुलिस के सीओ लाल सिंह को अब धमकी मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है। सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर एक युवक ने एडीएम और पुलिस के सीओ की फोटो को टैग करते हुए लिखा कि 'इन दो अफसरों का तो पक्का मर्डर होगा'। इस मामले में एसएसपी ने तुरंत निर्देश दिया कि एडीएम की सुरक्षा तत्काल बढ़ाई जाए। साथ ही एफबी पर पोस्ट करने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए।

बता दें कि मंगलवार 12 फरवरी को प्रयागराज जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे पूर्व सीएम अखिलेश यादव को एडीएम सिटी पूर्व वैभव मिश्रा ने रोका था। उनकी सपा सुप्रीमो के साथ हल्की नोकझोंक भी हुई थी। अखिलेश ने कहा था कि दूर से बात करो हाथ मत लगाना। पूर्व मुख्यमंत्री के सुरक्षा कर्मी ने एडीएम को तेजी से धक्का दे दिया। वैभव मिश्रा ने फिर भी अपनी बात रखते हुए कि सर मैं हाथ नहीं लगा रहा हूं, जरूरी बात करनी है। इस पर अखिलेश ने कहा साइड में बात करों।
जिसके बाद सोशल मीडिया फेसबुक पर एडीएम पूर्वी व सीओ कृष्णानगर को जान से मारने की धमकी देने का पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि फेसबुक पर एक युवक ने दोनों अधिकारियों की फोटो टैग करते हुए लिखा कि 'इन दो अफसरों का तो पक्का मर्डर होगा'। जिसके बाद इस पोस्ट की स्क्रीन शॉट ट्विटर पर वायरल हो गया। जिलाधिकारी ने इसका संज्ञान लेते हुए एसएसपी को सुरक्षा के निर्देश दिये हैं। साथ पोस्ट करने वाले के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है। मामले की जांच साइबर सेल के सुपुर्द कर दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications